फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tabassum On Her Death rumours Says I am fine and with my family

निधन की अफवाह पर सामने आईं दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम, बोलीं- 'मैं जिंदा और स्वस्थ हूं'

Fri, 23 Apr 2021 05:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 23 Apr 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Tabassum On Her Death rumours Says I am fine and with my family
tabassum - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो की मेजबानी करने वाली तबस्सुम के निधन की खबर बीते रोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। दावा किया जा रहा था कि उनका कोरोना से संक्रमित होने से निधन हो गया। हालांकि ये खबर पूरी तरह से निराधार है। अभिनेत्री न सिर्फ जिंदा हैं, बल्कि पूरी तरह फिट भी हैं। अपने निधन की खबर वायरल होते देख खुद तबस्सुम को सामने आकर बयान देना पड़ा है।

विज्ञापन


तबस्सुम ने बताया कि गुरुवार को दिनभर उनके फोन की घंटी बजती रही। इसके बाद अभिनेत्री ने बताया कि वह स्वस्थ हैं। बीते दिनों भी तबस्सुम के अल्जाइमर से पीड़ित होने की खबर वायरल हुई थी।
विज्ञापन


बता दें कुछ दिनों पहले ही तबस्सुम कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौटी हैं। 76 वर्षीय अभिनेत्री मार्च के अंत में अपने घर पर अपने डिजिटल शो "तबस्सुम टॉकीज" की शूटिंग कर रही थीं, जिसके ठीक दो दिन बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबस्सुम को दूरदर्शन के लंबे समय से चलने वाले शो "फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed