'थप्पड़' के बाद लोगों को गुदगुदाएंगी तापसी पन्नू, मशहूर जर्मन फिल्म की हिंदी रीमेक में हुई एंट्री
- नई फिल्म का नाम 'लूप लपेटा' है
- तापसी पन्नू के अपोजिट ताहिर भसीन नजर आएंगे
- यह 1998 में रिलीज हुई मशहूर जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' का हिंदी रूपांतरण होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापसी पन्नू की किस्मत सातवें आसमान पर है। साल दर साल अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाने वाली तापसी के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। उनकी नई फिल्म का नाम 'लूप लपेटा' है जिसमें उनके अपोजिट ताहिर भसीन नजर आएंगे। यह 1998 में रिलीज हुई मशहूर जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' का हिंदी रूपांतरण होगी। यह एक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन आकाश भाटिया करेंगे।
तापसी पन्नू ने भी यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लीजिए, मेरे बारे में एक और घोषणा है। मैं तैयार हूं।' गौरतलब है कि तापसी पिछले कुछ दिनों से लगातार कह रही हैं कि वह आने वाले समय में दर्शकों को खूब हसाएंगी। उनके अनुसार, 'अब तक मैंने जो किरदार किए हैं उससे मेरी छवि गंभीर अभिनेत्री के तौर पर बन गई है। इस वजह से पिछले साल जब मैंने एक स्टैंड अप कॉमेडी की थी तब दर्शक मेरा वह रूप देखकर हक्के-बक्के रह गए थे। अब आने वाले समय में लोगों को मेरा यह रूप भी खुलकर देखने को मिलेगा।' लगता है कि फिल्म 'लूप लपेटा' के जरिए तापसी की यह बात सच होने जा रही है।
View this post on Instagram
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
तापसी इन दिनों फिल्म 'थप्पड़' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं आने वाले समय में तापसी फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट विक्रांत मैसी भी हैं। इसके अलावा वह 'शाबाश मिट्ठू' में एक क्रिकेटर के तौर पर दिखेंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है।
इसके साथ ही तापसी 'रश्मि रॉकेट' में एक धावक के तौर पर भी दिखेंगी। तापसी की पिछली फिल्म की बात करें तो वह पिछले साल फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आई थी। फिल्म को दर्शकों ने प्यार दिया था। इस फिल्म के लिए बीते दिनों तापसी को बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल क्रिटिक्स चॉइस का फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।