फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu talks about her wedding with boyfriend Mathias Boe reveled they got married in 2023

Taapsee Pannu: मैथियास के साथ शादी को लेकर तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा, फैंस से अब तक छिपाकर रखी ये बात

Sun, 15 Dec 2024 03:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

Taapsee Pannu: अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी निजी जिंदगी पर कम ही बात करना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
Taapsee Pannu talks about her wedding with boyfriend Mathias Boe reveled they got married in 2023
तापसी पन्नू और मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

विस्तार

तापसी पन्नू के अपनी शादी को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल इस साल की शुरुआत में तापसी अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब छाईं। उन्होंने एक निजी समारोह में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी की। मगर इसे लेकर हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी शादी इस साल नहीं, बल्कि पहले ही हो गई थी।

विज्ञापन

पिछले साल ही रचा ली शादी
तापसी पन्नू की शादी की खबरें इस साल मार्च में खूब छाईं। मगर हाल ही में एक मीडिया बातचीत में तापसी ने खुलासा किया कि उनकी शादी इस साल मार्च में नहीं, बल्कि बीते साल यानी 2023 में दिसंबर में ही हो गई थी। तापसी पन्नू का कहना है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली और वे दोनों जल्द ही अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर चर्चा नहीं पसंद
तापसी ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पेपर साइन कर आधिकारिक तौर पर शादी की, फिर इस साल मार्च में उन्होंने रीति-रिवाज से शादी की। तापसी पन्नू ने आगे कहा कि लोग उनकी शादी से पूरी तरह अनजान थे। अगर वे खुद नहीं बतातीं तो इस सीक्रेट को भी कोई नहीं जान पाता। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद है।
Ekta Kapoor: मुंबई में स्पॉट हुईं टीवी क्वीन एकता कपूर, पैपराजी को देख छिपाया अपना चेहरा

विज्ञापन

बोलीं- शादी पर बात करना जरूरी नहीं लगा
तापसी पन्नू ने कहा, 'मैं निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक लकीर खींचकर रखती हूं। मैंने कभी कुछ नहीं छिपाया। मैं मैथियास को 2013 से जानती हूं। मैंने अपनी फिल्मों पर बात की, उनका एलान किया। मुझे अपनी शादी और अपने पति को लेकर एलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई'। तापसी और पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट मैथियास बो की शादी में करीबी और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।
Game Changer: क्या राम चरण-कियारा आडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' का बनेगा सीक्वल? अभिनेता श्रीकांत ने तोड़ी चुप्पी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed