फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan and Kiara Advani starrer Game Changer to have a sequel Actor Srikanth reveals the truth report

Game Changer: क्या राम चरण-कियारा आडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' का बनेगा सीक्वल? अभिनेता श्रीकांत ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 15 Dec 2024 03:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Dec 2024 03:09 PM IST
सार

साउथ अभिनेता श्रीकांत ने हाल ही में राम चरण-कियारा आडवाणी अभिनीत एक्शन ड्र्मा फिल्म गेम चेंजर के सीक्वल के बारे में खुलकर बात की।
 

विज्ञापन
Ram Charan and Kiara Advani starrer Game Changer to have a sequel Actor Srikanth reveals the truth report
कियारा आडवाणी-राम चरण-श्रीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan, srikanth.meka

विस्तार

गेम चेंजर अगले साल पोंगल त्यौहार के दौरान रिलीज होने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में, साउथ अभिनेता श्रीकांत ने हैदराबाद में एक इंटरव्यू के दौपान फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और इसके साथ ही गेम चेंजर के सीक्वल के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एस शंकर के साथ काम करने का अनुभव
निर्देशक एस शंकर के साथ अपने काम के अनुभव के बारे में बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि पहले दिन से ही फिल्म के सेट पर शंकर ने उन्हें सहज महसूस कराया। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता जरूरत के हिसाब से ही कई टेक लेते हैं। श्रीकांत ने बताया कि शंकर को अच्छी तरह पता है कि वह अपने अभिनेताओं से कैसा अभिनय करवाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या गेम चेंजर का आएगी सीक्वल
गेम चेंजर के सीक्वल के बारे में बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि उनका मानना है कि गेम चेंजर एक स्टैंडअलोन फिल्म है। श्रीकांत ने उम्मीद जताई कि निर्देशक इस फिल्म के साथ दमदार वापसी करेंगे। श्रीकांत ने कहा, "नहीं। मुझे लगता है कि गेम चेंजर एक एकल-भाग वाली फिल्म है। शंकर की हालिया फिल्मों ने भले ही निराश किया हो, लेकिन निर्देशक के तौर पर वे कभी असफल नहीं हुए हैं।"
 
विज्ञापन

गेम चेंजर होगी बड़ी हिट?
श्रीकांत ने कहा कि फिल्म में वह सभी जरूरत चीजें मौदूज हैं, जिनको देखना लोग पसंद करते हैं, जिसमें राजनीतिक पहलू के साथ कई ट्विस्ट भी शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म बड़ी हिट साबित होगी। श्रीकांत ने आगे बताया कि जब उन्होंने गोविंदुडु अंडारिवाडेले में राम चरण के साथ काम किया था, तब वह अभी भी युवा थे। उन्होंने बताया कि अब आरआर अभिनेता का अभिनय काफी शानदार है। 

कब रिलीज होगी फिल्म
श्रीकांत ने कहा कि राम चरण अब ज्यादा परिपक्व भूमिकाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब वे जो भी कर रहे हैं, वे परिपक्व किरदार हैं, चाहे वह रंगस्थलम हो या आरआरआर। 'गेम चेंजर' में उनके दोनों किरदार बेहद ही लाजवाब हैं। इस फिल्म में अप्पन्ना का किरदार निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण रहा।" गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Ankita Lokhande Vicky Jain: अंकिता-विक्की ने मनाई तीसरी शादी की सालगिरह, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed