फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu fourth film Loop Lapeta to release on Netflix remake of German film

Loop Lapeta on Netflix: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की ये चौथी फिल्म, जर्मन फिल्म की है रीमेक

Mon, 13 Dec 2021 09:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 13 Dec 2021 09:41 PM IST
सार

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘लूप लपेटा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये तापसी की चौथी फिल्म होगी, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Taapsee Pannu fourth film Loop Lapeta to release on Netflix remake of German film
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रयोगशील सिनेमा में अभिनेता आयुष्मान खुराना को कंधे से कंधा मिलाकर टक्कर देती रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘थप्पड़’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से तापसी की ये चौथी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने सोमवार को तापसी की इस फिल्म ‘लूप लपेटा’ के डिजिटल प्रीमियर का एलान किया। फिल्म के रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। 1998 में रिलीज हुई जर्मनी की क्लासिक कल्ट फिल्म ‘लोला रेन्नट’ (अंग्रेजी में ‘रन लोला रन’) पर आधारित हिंदी रीमेक में तापसी के साथ अभिनेता ताहिर राज भसीन दिखाई देंगे।
विज्ञापन

Taapsee Pannu fourth film Loop Lapeta to release on Netflix remake of German film
तापसी पन्नू, ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘लूप लपेटा’ एक एक्सपेरिमेंटल थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक युवती अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए बहुत सारा ताना बाना बुनती है। इससे अलग अलग तरह की परिस्थितियां बनती हैं और हालात के इस जाल से दोनों कैसे निकलते हैं, इसी को फिल्म में दिलचस्प तरीके से दिखाने की कोशिश निर्देशक आकाश भाटिया ने की है। आकाश की बतौर निर्देशक ये डेब्यू फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Taapsee Pannu fourth film Loop Lapeta to release on Netflix remake of German film
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी पहली फिल्म को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते हुए देखकर निर्देशक आकाश भाटिया कहते हैं, ‘मैं खुश हूं कि मेरी पहली फिल्म ‘लूप लपेटा’ को नेटफ्लिक्स के जरिये दुनिया भर के दर्शक मिलने वाले हैं। इस फिल्म को बनाने में जिस उल्लास से हम गुजरे हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। फिल्म ने जो आकार लिया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। ये फिल्म कॉमेडी से थ्रिलर, थ्रिलर से रोमांस की श्रेणियों में उछलती कूदती रहती है। दर्शकों के लिए ये किसी तेज रफ्तार झूले से कम नहीं है। अतुल कसबेकर और तनुज गर्ग जैसे निर्माताओं के साथ ने इस मिशन में मेरी भरपूर सहायता की है।’

 
विज्ञापन

Taapsee Pannu fourth film Loop Lapeta to release on Netflix remake of German film
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की फिल्म और लाइसेंसिग निदेशक प्रतीक्षा राव के मुताबिक, आकाश भाटिया के निर्देशकीय डेब्यू का प्लेटफॉर्म बनने से उनकी टीम भी काफी आनंदित है। वह कहती हैं कि नेटफ्लिक्स हमेशा से अपने ग्राहकों के मनोरंजन के लिए रोचक फिल्में लाता रहा है और फिल्म ‘लूप लपेटा’ इस कड़ी में हमारी एक अनोखी प्रस्तुति होने जा रही है। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स की फिल्मों की स्लेट को भी समृद्ध किया है।

Taapsee Pannu fourth film Loop Lapeta to release on Netflix remake of German film
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

फिल्म ‘लूप लपेटा’ तापसी पन्नू की लगातार ऐसी चौथी फिल्म है जो सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ भी इसके पहले नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। इसके बाद तापसी की तमिल फिल्म ‘अन्नाबेल सेतुपति’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर और फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ सीधे जी5 पर रिलीज हुई। तापसी इन दिनों तमिल की दो, तेलुगू की एक और हिंदी की चार फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्म ‘ब्लर’ से वह फिल्म निर्माता भी बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed