फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taali star Krutika Deo share experience of playing Ganesha role reveals getting rupees 10 in alms during shoot

Krutika Deo: ताली की शूटिंग के वक्त कृतिका को सच में भिखारी समझ बैठे थे लोग, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा

Tue, 22 Aug 2023 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

अब हाल ही में, 'ताली' वेब सीरीज में गणेश का रोल करने वाली कृतिका देव ने शूट की वह घटना बयां कि जब उन्हें भिखारिन समझ एक आदमी ने 10 रुपये थमा दिए थे।

विज्ञापन
Taali star Krutika Deo share experience of playing Ganesha role reveals getting rupees 10 in alms during shoot
कृतिका देव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की सीरीज रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हाल ही में, 'ताली' वेब सीरीज में गणेश का रोल करने वाली कृतिका देव ने शूट की वह घटना बयां कि जब उन्हें भिखारिन समझ एक आदमी ने 10 रुपये थमा दिए थे।

विज्ञापन
 

कृतिका देव ने बताया ताली में काम करने का अनुभव
हाल ही में, एक इंटरव्यू में ताली वेब सीरीज में गणेश का किरदार निभाने वाली कृतिका ने वेब सीरीज में काम करने के अपने अनुभव का खुलासा किया बताया कि पूरे वेब सीरीज में उनके लिए सबसे मुश्किल सीन कौन सा था। अभिनेत्री ने कहा, 'हमने रियल लोकेशन पर हिडन कैमरों के साथ शूटिंग की थी। यह एक तरह का गोरिल्ला शूट था। सड़क पर मैं अकेली खड़ी थी। जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल लाल होता, मैं भीख मांगने सड़क पर पहुंच जाती। एक आदमी ने मुझे 10 रुपये दिए और आशीर्वाद दिया।'

विज्ञापन


Dhartiputra Nandini: रामायण की ‘सीता’ का अयोध्या से फिर जुड़ा नाता, जानिए ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ की क्या है कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
 

दर्शकों ने सच में समझ लिया था भिखारी
इंटरव्यू में कृतिका ने आगे कहा, आज भी उस घटना को याद कर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस व्यक्ति को सच में लगा कि मैं भीख मांग रही हूं और मैं कोई भिखारी हूं। हालांकि, मुझे इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह मेरी एक्टिंग के लिए एक तरह से कॉम्प्लिमेंट था, पर वो जो फीलिंग थी, बहुत अजीब थी। इसके बाद मेरे डीओपी राघव सर ने कहा कि मैं वो 10 रुपये का नोट फ्रेम करवाकर रख लूं। मैंने अभी फ्रेम नहीं करवाया है, लेकिन वो नोट अभी भी मेरे पास है। आगे मुझे एहसास हुआ कि गौरी सावंत और उनके जैसी कितनी हैं, जिन्हें इस परिस्थिति से आज भी गुजरना पड़ता है।

Mega 157: चिरंजीवी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता की अगली फिल्म 'मेगा 157' की हुई घोषणा

 

इन फिल्मों में नजर आई हैं कृतिका
आपको बता दें कि कृतिका ने ताली से पहले ‘पानीपत’ और ‘बकेट लिस्ट’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म में उनकी भूमिका की काफी सराहना की गई है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed