फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swarna Ghar fame actress Sangita Ghosh has a 7 month old baby girl she hide pregnancy news for this reason

Sangita Ghosh: 'स्वरण घर' फेम संगीता घोष ने सात महीनों तक छिपाकर रखी मां बनने की खबर, अब दिखाई बेटी की झलक

Sat, 23 Jul 2022 07:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Jul 2022 07:38 PM IST
सार

अभिनेत्री संगीता घोष टीवी जगत का एक जाना-माना नाम हैं। संगीता के फैंस के लिए एक खुश खबरी है। वह मां बन चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को यह गुड न्यूज काफी देर से दी है।

विज्ञापन
Swarna Ghar fame actress Sangita Ghosh has a 7 month old baby girl she hide pregnancy news for this reason
संगीता घोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री संगीता घोष टीवी जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। संगीता के फैंस के लिए एक खुश खबरी है। वह मां बन चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को यह गुड न्यूज काफी देर से दी है। संगीता घोष ने पिछले साल एक बच्ची को जन्म दिया। अब जाकर उन्होंने फैंस से यह खुश खबरी साझा की है। आखिर उन्होंने इतने महीनों तक यह खबर फैंस से छिपाकर क्यों रखी, इस बारे में खुद संगीता घोष ने बताया है।

विज्ञापन

समय पूर्व हुआ था बच्ची का जन्म
अपने मां बनने की खबर से संगीता ने फैंस को एक तरह से सरप्राइज दिया है। उन्होंने बीते साल 25 दिसंबर को एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इतने वक्त तक यह बात छिपाने की वजह बताते हुए संगीता का कहना है कि उस समय हम काफी घबराए हुए, क्योंकि बच्ची समय से पहले हुई थी। करीब 15 दिन वह एनआईसीयू में थी। ऐसे में हम काफी डरे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का नाम रखा देवी
बता दें कि संगीता ने वर्ष 2011 में पोलो प्लेयर शैलेन्द्र सिंह राठौर से शादी की थी। शादी के करीब दस साल बाद वह मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बता दें कि संगीता घोष ने टीवी पर वर्ष 1986 में सीरियल 'हम हिंदुस्तानी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 'देश में निकला होगा चांद' से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। फिलहाल वह शो 'स्वरण घर' में नजर आ रही हैं। इसमें वह लीड रोल अदा कर रही हैं। इस शो में उनके साथ रोनित रॉय मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

सही वक्त का था इंतजार
संगीता घोष का कहना है, 'हम यह बात छिपाना नहीं चाहते थे, बस सही वक्त का इंतजार कर रहे थे।' उन्होंने कहा कि हमने यह निर्णय लिया था कि हम तब तक किसी को नहीं बताएंगे जब तक हमें सही नहीं लगेगा। संगीता ने अपनी खुशी शेयर करते हुए आगे कहा, 'कभी कभी ये इतना असली लगता है कि मैं अपने पति से मुझे चुटकी काटने के लिए कहती हूं। देवी बहुत ही हैप्पी चाइल्ड है और पूरी मेरे पति की कॉपी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed