फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhasker joined Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra today from Madhya Pradesh Mahakal Nagari Ujjain

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की यात्रा को स्वरा का समर्थन, भाजपा बोली- टुकड़े-टुकड़े गैंग...

Thu, 01 Dec 2022 09:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 01 Dec 2022 09:50 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटी शामिल हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस यात्रा को अपना समर्थन दिया और एक्ट्रेस उज्जैन से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

विज्ञापन
Swara Bhasker joined Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra today from Madhya Pradesh Mahakal Nagari Ujjain
स्वरा भास्कर, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल इस वक्त मध्य प्रदेश में है। कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की इस यात्रा को कई सारे लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों का समर्थन भी मिल रहा है। बीते दिनों फिल्मी दुनिया के कई सारे सितारे इस यात्रा का हिस्सा बने। अपने बयानों को लेकर मुखर और विवादों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में इस यात्रा में शामिल हुईं।

विज्ञापन

स्वरा ने पहले भी ट्वीट कर इस यात्रा को अपना समर्थन दिया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी के साथ स्वरा भास्कर की तस्वीर साझा की है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया - "आज प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस यात्रा का हिस्सा बनीं, समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बनाया है"। स्वरा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता हरीश रावत, विधायक रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल और हजारों की भीड़ के साथ कदमताल करती चली।

यह भी पढ़ें: प्रतीक बब्बर और श्वेता बसु प्रसाद की बेहतरीन अदाकारी, मधुर के निर्देशन से निराशा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस द्वारा किये गए ट्वीट को स्वरा ने री ट्वीट कर अपना समर्थन भी जाहिर किया. इससे पहले, अमोल पालेकर, संध्या गोखले, पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, मोना अम्बेगांवकर, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसी सिनेमा हस्तियों ने यात्रा में भाग लिया था।

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 2’ की सफलता पर मेकर्स ने रखी सक्सेस पार्टी, स्टार कास्ट सहित शामिल हुए ये सितारे

विज्ञापन

भारती जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर ने सफेद कुर्ता पहन रखा था, जबकि राहुल भी सफेद टी-शर्ट में नजर आए। इससे पहले स्वरा ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचने की तस्वीरें रीट्वीट की थीं। वे लोगों की भीड़ के सामने चली और राजनेता की सुरक्षा टीम ने उन्हें घेर लिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके वीडियो और तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी, कुछ ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा की और पार्टी और नेता के लिए अपना समर्थन दिखाया। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने अभिनेत्री की जमकर आलोचना भी की।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीटर पर वी़डियो शेयर कर कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि यह भारत को तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।
 

बता दें कि कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसकी शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा को 84 दिन बीत चुके हैं। यानी आज इसका 85वां दिन है। इतने दिनों में यात्रा तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed