सोशल मीडिया से डरी स्वरा भास्कर, जान से मारने की मिल चुकी है धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है और लोगों ने स्वरा के इस नए लुक को काफी पसंद भी किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में स्वरा काफी बोल्ड और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही हैं लेकिन क्या आपको पता है कि रियल लाइफ में स्वरा किसी बात से काफी डरी हुई हैं और इसी डर के चलते वो अपना सोशल अकांउट भी डिलीट करना चाहती हैं।
सोशल मीडिया पर हर दिन मिलती हैं गालियां
दरअसल एक इंटरव्यू में स्वरा ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फिल्म 'मोना डार्लिंग' देखी थी। यह फिल्म एक सोशल मीडिया थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को देखने के बाद से ही स्वरा काफी डरी हुई हैं। स्वरा का कहना है कि सोशल मीडिया पर उन्हें हर दिन गालियां मिलती हैं और अब तक तीन बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 'मोना डार्लिंग' देखने के बाद वो अपना अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं। आपको बता दें कि स्वरा की फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' 24 मार्च को रिलीज होगी।