स्वरा भास्कर के घर कोरोना वायरस ने दी दस्तक, मां और कुक हुए कोविड-19 संक्रमित
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। कई राज्यों में कर्फ्यू लग गया है, तो वहीं महाराष्ट्र में 15 दिन का मिनी लॉकडाउन जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, स्वरा की मां और कुक दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना वायरस हमारे घर में घुस गया है। मेरी मां और हमारी कुक दोनो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हम सभी दिल्ली वाले घर में अलग-अलग आइसोलेट हो गए हैं।' स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी मां की सलामती की दुआ की है।
It’s come home. My mother and our cook have both tested positive. 🥺🥺😣😣
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 19, 2021
We are all isolating at home in #Delhi
Double mask up and stay at home people. 🙏🏽🙏🏽🙏🏽
उन्होंने ट्वीट कर लोगों से घर पर रहने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'सभी डबल मास्क पहनें और घर में रहें।" इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी मां और कुक की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।बता दें कि शनिवार को बॉलीवुड के चार एक्टर वायरस से संक्रमित हो गए। नील नितिन मुकेश और अर्जुन रामपाल वायरस के टेस्ट में संक्रमित पाए गए। सभी ने अब खुद को क्वारंटीन कर लिया है।