सुजैन को ऋतिक रोशन से चाहिए 400 करोड़
ऋतिक रोशन और सुजैन खान अब कोर्ट द्वारा तलाक ले चुके हैं। इन दोनों ने पिछले साल दिसंबर में अलग होने का फैसला लिया था। फिर कुछ समय के बाद इनका कानूनी तौर पर तलाक हो गया था। तलाक के बाद सुजैन अपने मायके में आकर रहने लगी थीं। अब जो खबर आई है वह चौंकाने वाली है।
मांगे 400 करोड़
खबर है कि सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से गुजारे भत्ते के लिए 400 करोड़ मांगे हैं। ये रकम उन्होंने ऋतिक से पूरी जिंदगी मुआवजे के रूप में मांगे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार अफवाह यह भी है कि दोनों के बीच 380 करोड़ रुपये पर सहमति भी बन गई है। हालांकि इस बारे आधिकारिक तौर से ऋतिक और सुजैन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।