Sushmita Sen: घर लौटने पर फैंस के गिफ्ट से भरा मिला सुष्मिता को अपना घर, बोलीं- अच्छाई अभी भी मौजूद है
इस प्यार भरे नोट का एक्ट्रेस ने भी बड़े ही खूबसूरती से जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फैंस से मिल रहे प्यार को वह महसूस कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अहसास होता है कि अच्छाई लोगों के अंदर अभी भी मौजूद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने और सुष्मिता के रिश्ते का एलान कर दिया था जिसके बाद से उनकी लगातार चर्चा हो रही है। कुछ लोग उनके इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इन ट्रोल्स का डटकर सामने करती हैं और इनसे बिना डरे बेबाकी से पोस्ट भी शेयर करती हैं।
सुष्मिता ने शेयर किया नोट
हाल ही में वह अपनी यात्रा से घर वापस आई हैं। जिसके बाद शनिवार को उन्होंने अपने शुभचिंतकों से मिले उपहारों और नोटों के बारे में एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक फैन की तरफ से भेजा गया नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'डियर सुष्मिता मैम, जब भी मैं मुस्कुराना चाहती हूं, मुझे पता होता है कि क्या करना है। मैं अपनी आंखें बंद करती हूं और आपके बारे में सोचती हूं और मेरे चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। बताना चाहती हू्ं कि मैं अभी भी आपके बारे में ही सोच रही हूं। आप मेरी दुनिया हो।'
View this post on Instagram
इस प्यार भरे नोट का एक्ट्रेस ने भी बड़े ही खूबसूरती से जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फैंस से मिल रहे प्यार को वह महसूस कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अहसास होता है कि अच्छाई लोगों के अंदर अभी भी मौजूद है। फैन का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन में लिखा, 'लगभग एक महीने की यात्रा के बाद घर वापस ... मेरा घर उपहारों और शुभचिंतकों के विचारशील नोट से भरा हुआ है। मैं चाहती हूं कि आप सभी को पता चले कि मैं इस प्यार को महसूस कर रही हूं !! ! मैं हमेशा से जानती थी कि कि अच्छाई मौजूद है ... आप सभी ने इस सच्चाई की पुष्टि की है। निशा आपकी वजह से मैं मुस्कुरा रही हूं। थैंक्यू जान मेरी।'