Sushmita-Lalit: ललित मोदी से रिश्ते पर 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को सुष्मिता सेन का करारा जवाब, लिखा- समस्याग्रस्त...'
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद कई लोगों द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। अब सुष्मिता सेन ने उन्हें गोल्ड डिगर कहने वालों को जवाब दिया है।
विस्तार
आईपीएल के पूर्व चेयर मैन ललित मोदी ने मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते की घोषणा ट्विटर के जरिए की थी और इसके बाद सो लोगों ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी। कई सेलिब्रिटीज उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। अब सुष्मिता सेन ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहकर ट्रोल करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
ललित मोदी संग डेटिंग की खबर सार्वजनिक होने के बाद सुष्मिता सेन ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था और बताया था कि उन्होंने कोई शादी या सगाई नहीं की है। अनाउंसमेंट के बाद उनकी ये दूसरी पोस्ट है, लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में लिखा- 'महिलाओं को गोल्ड डिगर कहने वाली समस्याग्रस्त संस्कृति'। इसके साथ ही उन्होंने 'ए सेल्फ मेड वुमन' (खुद की काबिलियत पर पहचान बनाने वाली महिला) का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
14 जुलाई को किया था रिलेशनशिप का अनाउंसमेंट
कारोबारी ललित मोदी ने 14 जुलाई को ट्विटर के जरिए अपनी और सुष्मिता सेन की क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें साझा की थीं और इसी के साथ उन्होंने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया था। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि इस ट्वीट के 42 मिनट बाद ही ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा- "मैं साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई है, सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।" इसी के साथ उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि वह शादी भी करेंगे।
Just for clarity. Not married - just dating each other. That too it will happen one day. 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾 pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022