फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh will marry ankita lokhande

धोनी की फिल्म के बाद सुशांत करेंगे शादी

Wed, 07 Jan 2015 11:39 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh will marry ankita lokhande

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत शादी करने जा रहे हैं। सुशांत पिछले कई सालों से अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में है। सुशांत ने अंकिता को न्यू ईयर के मौके पर शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अंकिता के हां कहने के बाद दोनों शादी की तारीख तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्‍शी के बाद धोनी पर बनने वाली फिल्म में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में वह कैप्टन कूल रह चुके धोनी पर बनने वाली फिल्म करने के बाद शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन


खबर है कि सुशांत और अंकिता इस साल मई या जून में शादी कर सकते हैं। शादी के दो फंक्शन एक दिल्ली में दूसरा इंदौर में होगा।

छोटे पर्दे से साथ हैं अंकिता

Sushant Singh will marry ankita lokhande

सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में एक साथ नजर आए थे। फिर सुशांत फिल्मों में आ गए। पहले फिल्‍म 'काय पो छे' की, जिसके बाद उनका लक बॉलीवुड में चल गया और लगातार कई फिल्में उनकी ‌हिट हुई, जिसमें 'शुद्ध देसी रोमांस' और अब 'पीके' सुपरहिट रही।

इस साल सुशांत की क्रिकेटर धोनी पर बन रही बायोपिक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इसके पहले उनकी दिबाकर बनर्जी वाली फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' भी रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों में वह लीड रोल में हैं। उधर अंकिता का टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' बंद होने को है और एक्ट्रेस इस ब्रेक के दौरान सुकून से शादी करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed