फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant singh Rajput friend ask security from indore police

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त ने इंदौर पुलिस से सुरक्षा की मांग की, आईडी हैक करने का आरोप

Tue, 06 Oct 2020 10:50 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 06 Oct 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput friend ask security from indore police
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता सिंह ने इंदौर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामले में स्मिता सिंह ने अहम जानकारी मुहैया करवाई है। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर के डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र से सुरक्षा मांगी है। स्मिता अभी मुंबई से इंदौर के सोमानी नगर (एरोड्रम) क्षेत्र में रिश्तेदार के पास रहने आई हैं। उन्होंने रिया चक्रवर्ती की करीबी डेबिलिना पर उनकी आईडी हैक करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

 
साल 2017 से स्मिता सिंह और सुशांत सिंह राजपूत अच्छे दोस्त रहे हैं। वो सुशांत की बहन और जीजा को भी अच्छे से जानती हैं। स्मिता ने सुशांत की मौत के बाद आत्महत्या पर सवाल उठाए थे। वो लगातार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कैंपेन चला रही हैं। शनिवार को स्मिता परिजनों के साथ डीआईजी मिश्र के पास पहुंचीं। उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए सुरक्षा की मांग की। स्मिता का दावा है कि उनकी आईडी हैक कर उनके मैसेज फैलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि स्मिता मुंबई से आई हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत को लंबे समय से जानती हैं। मामले में उनके पास कई अहम जानकारियां हैं। अभी वो इंदौर में रहना चाहती हैं। उन्होंने सुरक्षा मांगी है जिसके बाद संबंधित थाने को अलर्ट कर दिया है। पेट्रोलिंग और डॉयल-100 की टीम भी लगाई है। वह जहां रुकी हैं वहां आसपास स्थानीय पुलिस लगा दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
गौरतलब है कि हाल ही में एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज करते हुए इसे 'फंदे से लटक कर खुदकुशी' करने का मामला बताया है। एम्स की रिपोर्ट के बाद अभिनेता के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि सीबीआई को सौंपी गई एम्स की राय से वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के प्रमुख से अनुरोध करेंगे कि मामले में नई फॉरेंसिक टीम का गठन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed