फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Doppelganganger Donim Ayaan Video Goes Viral on Social Media see Post here

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने मचाया तहलका, राखी सावंत बोलीं- OMG सेम टू सेम

Sun, 06 Aug 2023 09:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Aug 2023 09:58 PM IST
सार

एक पैपराजी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के हमशख्ल को देखा जा सकता है। वीडियो में डोमिल बिल्कुल सुशांत की तरह दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Doppelganganger Donim Ayaan Video Goes Viral on Social Media see Post here
सुशांत सिंह राजपूत, उनका हमशक्ल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम ही समय में फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। उनके निधन को तीन वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन आज भी उनकी यादें प्रशंसकों के दिलों में ताजा हैं। उनके चाहने वाले अक्सर दिवंगत अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने फेवरेट सितारे को याद करते रहते हैं। इस बीच सुशांत के एक हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर इन दिनों तहलका मचा दिया है। यह शख्स दिखने में बिल्कुल सुशांत जैसा लगता है, जिसकी वजह से फैंस कह रहे हैं कि उनका हीरो दोबारा वापस आ गया है।  

विज्ञापन

75 Years Of Aag: नायाब निर्देशन, कलात्मक सिनेमैटोग्राफी, मुकेश की आवाज, ऐसे बनी राज-नरगिस की कालजयी फिल्म ‘आग’

विज्ञापन

राखी सावंत हुईं हैरान

इस शख्स का नाम डोनिम अयान है। एक पैपराजी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में उन्हें देखा जा सकता है। वीडियो में डोमिल बिल्कुल सुशांत की तरह दिख रहे हैं। अभिनेता से उनका लुक इस कदर मिल रहा है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पर राखी सावंत ने लिखा, ''ओएमजी सेम टू सेम।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''यह बिल्कुल  सुशांत की तरह दिखता है।'' वहीं, कई यूजर्स इसे एआई जेनरेटेड बता रहे हैं। 
Meg 2 The Trench: शार्क पर बनी इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने उड़ाए होश, स्पीलबर्ग की इस फिल्म से हुई शुरुआत

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अब नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

बता दें कि 14 जून 2020 में अभिनेता का शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पाया गया था। जांच में इसे कथित तौर पर आत्महत्या का मामला बताया गया था। हालांकि, फैंस इसे शुरू से ही हत्या बताते चले आए हैं। फिलहाल यह केस सीबीआई के पास है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ आखिरी उस दिन क्या हुआ था।
Remo D'Souza: शाहरुख खान के साथ रेमो डिसूजा का था एक पेज का सीन, 'परदेस' को लेकर कोरियोग्राफर का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed