फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde called Travesty of justice after Rhea Chakraborty arrested by ncb

रिया की गिरफ्तारी को उनके वकील ने माना 'न्याय का आघात', कहा- 'एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी'

Tue, 08 Sep 2020 05:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde called Travesty of justice after Rhea Chakraborty arrested by ncb
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेन-देन करने और इस्तेमाल करने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत के कथित आत्महत्या मामले में रिया मुख्य आरोपी हैं। ऐसे में एनसीबी द्वारा रिया की गिरफ्तारी को इस मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। वहीं उनकी गिरफ्तारी पर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


सतीश मानेशिंदे ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को न्याय का आघात बताया है। साथ ही कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स के आदी थे और उन्होंने अवैध दवाओं के सेवन की वजह से आत्महत्या की थी। सतीश मानेशिंदे ने कहा है, 'तीन केंद्रीय एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी हैं क्योंकि उसने एक नशे के आदी और कई साल से मानसिक रूप से बीमार शख्स से प्यार किया। जबकि उसने (सुशांत सिंह राजपूत) अवैध रूप दवा के सेवन की वजह से आत्महत्या की थी।'
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि अब थोड़ी देर में उन्हें मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। इस मामले की जांच में ड्रग्स का एंगल भी निकलकर सामने आया था। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच शुरू की। 




एनसीबी की जांच में पता चला कि रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके भाई शौविक और दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर सहित अन्य लोग ड्रग्स के लेन-देन और इस्तेमाल करने में शामिल थे। रिया से पहले उनके भाई सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ड्रग्स के पहलू को लेकर एनसीबी रिया चक्रवर्ती से पिछले दो दिन से पूछताछ कर रहा है। आज अभिनेत्री से पूछाताछ करने का तीसरा दिन था। 

पढ़ें: सुशांत के पिता ने डॉ. सुजैन के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, दिवंगत अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में किया था खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed