फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput death case CBI denied in Bombay High Court to leak any information related to the case to the media

सुशांत सिंह राजपूत केस में जानकारी लीक करने की बात को सीबीआई ने नकारा, कोर्ट में कही ये बात

Fri, 23 Oct 2020 05:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 23 Oct 2020 05:48 PM IST
सार

  • सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने जनहित याचिका द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।
  • बॉम्बे हाई कोर्ट में कई जनहित याचिकाएं दायर की गईं।
  • जनहित याचिका दायर करने वालों में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case CBI denied in Bombay High Court to leak any information related to the case to the media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही हैं। एजेंसी पर मामले की जानकारी लीक करने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की, जिसमें सीबीआई ने दावा किया है कि उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी किसी भी शख्स या मीडिया को नहीं दी है। साथ ही उनकी तरफ से किसी भी तरह की जानकारी लीक नहीं हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी जांच कर रही हैं। जब से इन तीनों केंद्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू की तब से उनपर मामले की जानकारी मीडिया के साथ साझा करने के आरोप लग रहे हैं। जनहित याचिका में दावा किया गया कि इस मामले की गंभीर जानकारी मीडिया में आने के बाद ध्रुवीकरण हो रहा है। इसको लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में कई जनहित याचिकाएं दायर की गईं जिस पर कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने जनहित याचिका में लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। अनिल सिंह ने कहा, 'सीबीआई ही नहीं इस मामले में जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मामले की जांच को लीक नहीं किया है। यह हमारी जिम्मेदारी है और जानकारी लीक होने का सवाल ही नहीं उठता है।'

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ जनहित याचिकाओं पर अंतिम बहस कर रही थी, जिसमें कहा गया कि मीडिया को दिवंगत अभिनेता की मौत की जांच में अपने कवरेज में संयमित रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि इससे पहले भी तीनों जांच एंजेसियों ने कोर्ट में हलफनामा दायर करके भी जानकारी लीक होने की बात को नकारा था। आपको बता दें कि जनहित याचिका दायर करने वालों में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने दावा किया है कि न्यूज चैनल्स को सुशांत सिंह राजपूत केस की गंभीर जानकारी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed