फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput death case AIIMS Forensic Board is conducting viscera test

सुशांत सिंह राजपूत के विसरा की जांच कर रहे हैं एम्स के डॉक्टर, अभिनेता को जहर देने के पहलू का होगा खुलासा

Mon, 07 Sep 2020 01:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Sep 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case AIIMS Forensic Board is conducting viscera test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मेडिकल और पोस्टमार्टम जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों की टीम भी गठित की गई है। यह टीम दिवंगत अभिनेता की मेडिकल जांच और मामले से जुड़े कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है। इस बीच एम्स के डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक अहम कदम उठाया है। टीम अभिनेता का विसरा टेस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत मामले में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने दी है। डॉक्टर सुधीर गुप्ता के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत का विसरा टेस्ट इसलिए किया जा रहा है कि ताकि यह पता चल सके कि अभिनेता को किसी तरह का जहर तो नहीं दिया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई लोगों ने हत्या भी बताया है। ऐसे में डॉक्टर मामले की हर तरह से जांच करने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

 

डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा, 'एम्स का फोरेंसिक बोर्ड सुशांत सिंह मामले में विसरा की जांच कर रहा है ताकि उन्हें जहर देने की बात का पता लगाया जा सके। इसके परिणाम दस दिनों के भीतर आ जाएंगे।' विसरा की जांच रिपोर्ट 10 दिन में बनकर तैयार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले एम्स के डॉक्टरों ने कूपर अस्पताल के उन डॉक्टरों से भी सवाल-जवाब किए जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया था। 


इस पूछताछ में एम्स के डॉक्टरों ने सुशांत के गले में मौजूद जख्म के निशान को लेकर सवाल उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के गले में मौजूद चोट के निशान उनके गले के बीच में है और सीधी रेखा की तरह दिखाई देते हैं जबकि आत्महत्या के केस में ये निशान गर्दन के एकदम ऊपर होते हैं और खरोंच की तरह दिखते हैं। बता दें कि सीबीआई ने एम्स के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों से सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर मेडिकल राय मांगी थी।

पढ़ें: इस दिन से बंद हो जाएगा एकता कपूर का यह चर्चित धारावाहिक, बड़े कलाकारों का शो छोड़ना बना कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed