टीवी धारावाहिकों और फिल्मों की निर्माता एकता कपूर का चर्चित शो 'कसौटी जिंदगी की 2' का समापन होने जा रहा है। पिछले कुछ समय में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और पार्थ समथान के इस शो को छोड़ देने की वजह से निर्माताओं के सामने कुछ दिक्कतें आ गई थीं। इन्हीं दिक्कतों की वजह से शो को पहले की तरह टीआरपी न मिलने के कारण अब निर्माताओं ने इस शो को बंद करने का फैसला किया है।
2 of 5
कसौटी जिंदगी की 2
- फोटो : file photo
दो साल पहले इस शो की शुरुआत पूरे जोश के साथ बड़े पैमाने पर की गई थी। तब से लगातार यह शो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बना रहा। कोरोना वायरस की वजह से हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन से पहले तक शो का हाल काफी अच्छा था। दिक्कतें तब शुरू हुईं जब करण सिंह ग्रोवर ने शो में मिस्टर बजाज का किरदार छोड़ने का फैसला लिया।
3 of 5
कसौटी जिंदगी की 2
- फोटो : instagram:ektarkapoor
उसके बाद एंट्री हुई अभिनेता करण पटेल की। हालांकि यह पैंतरा भी चल नहीं पाया और अब यह शो अक्टूबर के पहले सप्ताह में बंद होने जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक यह शो टीवी पर अंतिम बार 3 अक्टूबर को प्रसारित होगा। सूत्रों ने बताया है कि पार्थ ने जब इस शो को छोड़ने का फैसला किया, असली परेशानी तब शुरू हुईं।
4 of 5
कसौटी जिंदगी की 2
- फोटो : instagram:ektarkapoor
निर्माताओं ने पार्थ को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह अपना मन बना चुके थे। एक के बाद एक बड़े अभिनेता के शो छोड़ देने के बाद इस शो की टीआरपी कम हो गई। इसलिए, अब निर्माताओं के फैसला है कि इस शो खींचते रहने का कोई फायदा नहीं है। इससे अच्छा है कि इसे बंद की कर दिया जाए।
5 of 5
कसौटी जिंदगी की 2
- फोटो : instagram:ektarkapoor
खबरें बताती हैं कि इस शो की जगह धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' का दूसरा सीजन लेने वाला है। लेकिन, अमर उजाला के सूत्रों ने बताया है कि शो 'साथ निभाना साथिया' भी आ रहा है लेकिन 'कसौटी जिंदगी की 2' की जगह नहीं लेगा। वह शो कोई और है। अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि पार्थ समथान को जब कोरोना से ग्रसित पाया गया था, उसके पहले से ही उनके इस शो को छोड़ने की खबरें आ रही थीं। शो के निर्माता उसी वक्त से उनकी जगह दूसरे कलाकार की खोज में लग गए थे।
पढ़ें: इस अभिनेता पर कोकीन लेने के लिए कंगना ने बनाया था दवाब ! अभिनेता ने खुद बताई थी एक पार्टी की कहानी