फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sushant singh rajput case lawyer vikas singh press conference

Sushant Singh Rajput Death Case: राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई अहम बातों का किया खुलासा

Wed, 02 Sep 2020 07:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case lawyer vikas singh press conference
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने परिवार का पक्ष रखा। विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की तीन बहनों ने उनसे बात की। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया के आने के बाद से सुशांत मानसिक तनाव के शिकार हुए।

विज्ञापन


विकास सिंह ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद उनकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी। दिवंगत अभिनेता के परिवार को नहीं पता था कि उनका इलाज जारी है। सुशांत के परिवार को उनकी दवाइयों की जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही सुशांत की तीनों बहनों के खिलाफ जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उससे भी वो सभी दुखी हैं और सभी से निवेदन है कि झूठ फैलाकर तनाव न बढ़ाएं।'
विज्ञापन

 

sushant singh rajput case lawyer vikas singh press conference
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

विकास सिंह ने आगे कहा,' सुशांत की बहनें आज मुझसे मिलीं और दुख जाहिर किया कि उनके खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है ताकि आरोपी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट मिल सके। वहीं 2019 के पहले तक सुशांत की मानसिक स्थिति एक दम सही थी। रिया के आने के बाद ही सुशांत की मानसिक हालत बिगड़नी शुरू हुई।' 

विकास सिंह ने ये भी बताया कि सुशांत के परिवार का कहना है कि दिवंगत अभिनेता के बारे में कोई भी फिल्म या वेब सीरीज आदि न बनाएं। सुशांत से जुड़ी कोई भी फिल्म या सीरीज के लिए दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह से लिखित इजाजत लेनी पड़ेगी।

सुशांत की बहन द्वारा उन्हें दवाइयों के वाट्सएप चैट्स के बारे में  विकास सिंह ने कहा, 'आठ जून को सुशांत ने अपनी बहन को फोन किया था और अपनी घबराहट (एनजाइटी) के बारे में बताया। ऐसे में बहन ने  उन दवाइयों के बारे में सुशांत को बताया जो वो खुद लेती हैं।

विज्ञापन

sushant singh rajput case lawyer vikas singh press conference
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

विकास सिंह ने कहा कि ऐसी भी बातें उठ रही थीं कि सुशांत सिंह राजपूत की एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, जिसके मुताबिक अगर सुशांत आत्महत्या करते हैं तो उसका पैसा उनके परिवार को नहीं मिलेगी। ये खबरें पूरी तरह से झूठ है, सुशांत के पास ऐसी कोई भी पॉलिसी नहीं थी।

विकास सिंह ने बिना नाम लिए कुछ मीडिया हाउस पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'कुछ मीडिया हाउस अपने मन से कई कहानियां चला रहे हैं। अभी तक हमने किसी पर भी ऐसा कोई भी एक्शन नहीं लिया है। लेकिन अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी अगर ऐसा होता है तो उनके खिलाफ हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।

रिया चक्रवर्ती के सुशांत के जीवन में आने से पहले भी अभिनेता की खराब तबीयत के सवाल पर विकास सिंह ने साफ तौर पर कहा कि 'हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में सुशांत की मां के निधन के वक्त भी वो परेशान थे, जैसे नींद न आना आदि। लेकिन इसको आप मानसिक बीमारी नहीं कहेंगे। सुशांत की मानसिक समस्या रिया चक्रवर्ती के जीवन में आने के बाद ही हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed