{"_id":"5f721c888ebc3e9b73612413","slug":"sushant-singh-rajput-case-aiims-team-submitted-report-to-the-central-bureau-of-investigation-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, जल्द सुलझेगी मौत की गुत्थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, जल्द सुलझेगी मौत की गुत्थी
Mon, 28 Sep 2020 10:55 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : TWITTER- @ItsSSR
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में एम्स की फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच की रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। खबरों के अनुसार सीबीआई अब उस रिपोर्ट को एनालाइज कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार को फॉरेंसिक टीम, सीबीआई की टीम और सीएफएसएल के बीच एक बैठक हुई थी। सुशांत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था, जिस पर कई सवाल उठे थे, जिसके बाद जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई थी। एम्स के डॉक्टर्स ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी बातचीत की थी।
विज्ञापन
सुशांत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने कहा है कि वह इस मामले की पेशेवर जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को कहा, 'हम मामले की पेशेवर जांच कर रहे हैं जिसमें आज की तारीख तक कोई भी पहलू छोड़ा नहीं जा रहा है। इस मामले की जांच जारी है।' दरअसल सुशांत के परिवार के बाद उनके वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने अभिनेता की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की गति पर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से जुड़ा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है। सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीन आफ क्राइम के री-क्रिएशन के बाद सुशांत की मौत मामले को फुल हैंगिंग मानने से इनकार कर दिया है।
14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पाया गया था। 14 जून की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा देश हिल गया। इसके बाद से ही इस मामले की जांच जारी है और सीबीआई के साथ ही ईडी और एनसीबी भी केस की छानबीन कर रहे हैं।