{"_id":"cd09ab8bfb506bcaf568c64e45ce90c4","slug":"sushant-singh-personal-life-in-troubel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बीवी पर कब ध्यान देंगे सुशांत सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी बीवी पर कब ध्यान देंगे सुशांत सिंह
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह फिल्मों में भले ही सफल हो रहे हों लेकिन उनका व्यक्तिगत जीवन तनावों के बीच गुजर रहा है।
विज्ञापन
टीवी से फिल्मों में आए सुशांत सिंह राजपूत लंबे समय से गलत कारणों से सुर्खियों में हैं। जब टीवी पर काम कर रहे थे तो अपनी टीवी ऐक्ट्रेस प्रेमिका अंकिता लोखंडे के प्यार में बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन जब से फिल्म के हीरो बने उनके मिजाज बदल गए।
खबरें आने लगी कि दोनों का ब्रेक-अप जल्द ही होने वाला है। कारण...? फिल्मों में आने के बाद सुशांत का दूसरी लड़कियों पर ध्यान देना। बीच में एक बार यह भी खबर आई कि अंकिता ने कुछ लोगों के सामने सुशांत को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
अब पता चल है कि सुशांत और अंकिता के बीच एक दूसरी लड़की को लेकर झगड़ा हो रहा है। यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि सुशांत की स्टाइलिस्ट है।
सूत्रों के अनुसार अंकिता ने अपने नजदीकी लोगों को सुशांत के साथ लगा रखा है। जिससे उन्हें पल-पल की खबर मिलती रहे। पिछले दिनों अंकिता को पता चला कि सुशांत अपनी स्टाइलिस्ट के कुछ ज्यादा ही नजदीक हुए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म ‘ब्योमबेक बक्शी’ के सैट पर तो हदें की पार होने लगी हैं। यह सुनने के बाद हालात और बिगड़ गए। दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। अंत में नतीजा यह निकला कि सुशांत को अपनी स्टाइलिस्ट को हटा देना पड़ा।
स्थिति यह है कि दोनों के बीच अब फोन पर तक बात नहीं होती। सूत्र बताते हैं कि सुशांत अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन कोशिक कर रहे हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड की ‘गुडबुक’ में बने रहें। यानी दोनों हाथों में लड्डू।