फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh biopic Delhi HC issued notice to makers on plea by actor father seeking ban

विवाद: सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक पर प्रतिबंध की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Tue, 20 Apr 2021 01:15 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 20 Apr 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh biopic Delhi HC issued notice to makers on plea by actor father seeking ban
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने वाले निर्माताओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने इस उनके बेटे पर बन रही बायोपिक पर रोक लगाने की मांग की है। उनकी इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निर्माताओं को नोटिस भेजा है और जवाबतलब किया है।

विज्ञापन


पिछले साल 14 जून को खबर सामने आई थी कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। मुंबई स्थित उनके फ्लैट से अभिनेता का शव बरामद किया गया था। इस मामले को अब एक साल होने जा रहा है। इसके बाद से लगातार जांच जारी है। इसमें तीन-तीन केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री भी हुई। परिजनों, फैंस और बिहार सरकार की लगातार मांग के बाद केस को मुंबई पुलिस के हाथों से निकालकर सीबीआई को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश करती रहीं कि ये आत्महत्या थी या हत्या। क्योंकि आत्मविश्वास से भरे अभिनेता की खुदकुशी की खबर किसी के भी गले से नहीं उतर रही थी। समय के साथ जांच आगे बढ़ती गई और इसमें सीबीआई के बाद ईडी और एनसीबी की भी एंट्री हो गई। एनसीबी की जांच अभी भी जारी है। एजेंसी ने एनडीपीएस कोर्ट में 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उसके भाई समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी द्वारा बनाई गई चार्जशीट की तारीफ भी की। लेकिन इसकी अगली सुनवाई होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद फैंस काफी आहत हुए थे और भावनाओं की लहर बिहार से निकलकर पूरे देश में छा गई। ऐसे में कुछ निर्माताओं और निर्दशक ने उनपर बायोपिक बना डालने की सोची। फिल्ममेकर विजय शेखर इस फिल्म को बनाने जा रहे थे। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका था।

 

बताया गया कि सुशांत की बायोपिक फिल्म प्रेरणादायक है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आए हुए लोगों को इसमें कास्ट करने की बात कही गई थी। साथ ही नेपोटिज्म पर जोरदार निशाना साधने का दावा था। फिर खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से प्रेरित इस फिल्म को सरला सारागोई और राहुल शर्मा प्रोड्यूस करेंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी दिलीप गुलाटी संभालेंगे।

 

बायोपिक को लेकर कहा गया था कि सुशांत सिंह का किरदार एक्टर जुबैर खान निभाएंगे। वहीं रिया चक्रवर्ती की भूमिका श्रेया शुक्ला अदा करेंगी, जो पहले कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। लेकिन अब सुशांत की इस बायोपिक पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। क्योंकि उनके पिता ने ही इसपर प्रतिबंध की मांग कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed