फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suriya Sivakumar Film Soorarai Pottru remade in Hindi Sudha Kongara to direct

Soorarai Pottru in Hindi: ‘शेरनी’ के बाद 'सूरराई पोटरू' की बारी, सूरिया ने किया हिंदी रीमेक का एलान

Mon, 12 Jul 2021 12:17 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 12 Jul 2021 12:17 PM IST
सार

ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से दुनिया भर में खूब देखी जा रही फिल्म ‘सूरराई पोटरू’ अब हिंदी में बनने जा ही है। 'सूरराई पोटरू' का अर्थ है बहादुर की प्रशंसा और ये कहानी है एक इंसान की जिसने देश में आम आदमी की हवाई यात्रा के सपने को पूरा किया। 

विज्ञापन
Suriya Sivakumar Film Soorarai Pottru remade in Hindi Sudha Kongara to direct
सूरराई पोटरू - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से दुनिया भर में खूब देखी जा रही फिल्म ‘सूरराई पोटरू’ अब हिंदी में बनने जा ही है। 'सूरराई पोटरू' का अर्थ है बहादुर की प्रशंसा और ये कहानी है एक इंसान की जिसने देश में आम आदमी की हवाई यात्रा के सपने को पूरा किया। एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ के जीवन पर आधारित ‘सूरराई पोटरू’ को देश विदेश में काफी सरहाना हासिल हुई।78वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में फिल्म का प्रदर्शन हो चुका है। प्राइम वीडियो की ही सहयोगी रेटिंग एजेंसी ने इसे दुनिया की सार्वकालिक महानतम फिल्मों में भी शामिल करने की कोशिश की।

विज्ञापन


हालांकि, रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी भी अब धीरे धीरे ट्विटर की तरह हो चुकी है और इसमें घर बैठे अकाउंट बनाकर किसी भी तरह की फिल्म को कितनी भी रेटिंग तक पहुंचाया जा सकता है। मुंबई में ही तमाम एजेंसियां अब आईएमडीबी रेटिंग ठीक करने का ठेका भी लेने लगी हैं। लेकिन, इसके बावजूद फिल्म ‘सूरराई पोटरू’ को हिंदी में बनाए जाने की खबर से लोगों में इसे लेकर रुचि देखी जा रही है। फिल्म की हिंदी रीमेक के लिए कास्टिंग को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। ओरिजिनल फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगारा ही हिंदी रीमेक का भी निर्देशन करेंगी।

विज्ञापन

Suriya Sivakumar Film Soorarai Pottru remade in Hindi Sudha Kongara to direct
सूरराई पोटरू - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस बारे में एयर डेक्कन के संस्थापक गोपीनाथ कहते हैं, “जब सुधा पहली बार मेरे पास मेरी जीवन यात्रा की कहानी बताने का विचार लेकर आई तो मैं तुरंत सहमत हो गया क्योंकि जिस ईमानदारी के साथ वह फिल्म बनाना चाहती थी वह रोचक था। इसके अलावा वह मेरी जीवन यात्रा को एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी के तौर पर बनाना चाहती थी जो ग्रामीण कस्बों और गांवों से अपने सपनों और जुनून का पीछा करने के लिए कम संसाधनों के साथ शहर आने वाले युवा उद्यमियों को प्रेरित कर सके। मैं 'सूरराई पोटरू' को मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं और अब फिल्म के हिंदी रूपांतरण का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Suriya Sivakumar Film Soorarai Pottru remade in Hindi Sudha Kongara to direct
‘सूरराई पोटरू - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं फिल्म ‘सूरराई पोटरू’ के अभिनेता सूरिया कहते हैं, "फिल्म ‘सूरराई पोटरू’ पर जो प्यार और प्रशंसा बरसाई गई वह अभूतपूर्व थी। जिस क्षण से मैंने पहली बार यह कहानी सुनी, मुझे लगा कि यह एक अखिल भारतीय फिल्म होनी चाहिए। कैप्टन गोपीनाथ की प्रेरक कहानी को हिंदी में बताने के लिए अबंडनशीया एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।”

 

विज्ञापन

Suriya Sivakumar Film Soorarai Pottru remade in Hindi Sudha Kongara to direct
सूरराई पोटरू टीम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा इस बारे में कहती हैं, "मैं 'सूरराई पोटरू’की कहानी से तुरंत आकर्षित हो गई जो एक साहसी और प्रेरक व्यवसायी कैप्टन गोपीनाथ की कहानी है, जिन्होंने 90 के दशक के न्यू इंडिया का प्रतीक बनाया। अब तक हमें मिले सभी प्यार के लिए मैं आभारी हूं और इस अनूठी और अद्भुत कहानी को हिंदी में बताने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि इस आधिकारिक हिंदी रीमेक को भी ओरिजिनल फिल्म जैसा ही प्यार मिलेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed