फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court Friday granted protection from arrest to actress Sherlyn Chopra in porn films racket case

Adult Video Case: सुप्रीम कोर्ट से शर्लिन चोपड़ा को राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Fri, 04 Feb 2022 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 04 Feb 2022 03:02 PM IST
सार

गौरतलब है कि शर्लिन ने सुप्रीम कोर्ट में बॉम्बे हाई कोर्ट के उनकी अग्रिम जमानत खारिज करने के फैसले के खिलाफ एक अपील दायर की थी। 

विज्ञापन
Supreme Court Friday granted protection from arrest to actress Sherlyn Chopra in porn films racket case
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram/sherlyn__chopra_fanclub

विस्तार

पोर्न फिल्म रैकेट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला किया है। कोर्ट ने अभिनेत्री 'शर्लिन चोपड़ा' को गिरफ्तारी से राहत दी है। गौरतलब है कि शर्लिन ने सुप्रीम कोर्ट में बॉम्बे हाई कोर्ट के उनकी अग्रिम जमानत खारिज करने के फैसले के खिलाफ एक अपील दायर की थी। कोर्ट ने याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है।  पीठ ने कहा, नोटिस जारी किया है...इस बीच, याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

विज्ञापन


शर्लिन की गिरफ्तारी पर लगी रोक 
शर्लिन के वकीन सुनील फर्नांडिस ने कहा कि 'इस मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही सुरक्षा दी जा चुकी है।' मामले से जुड़ी एक प्राथमिकी में शर्लिन को अभिनेत्री पूनम पांडे के साथ आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर भी लगी थी रोक
शीर्ष अदालत ने बीती 18 जनवरी को पूनम पांडे को भी गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। हाई कोर्ट ने शर्लिन की अग्रिम जमानत याचिका पिछले साल 25 नवंबर को खारिज कर दी थी। इसके साथ ही दिसंबर में राज कुंद्रा को भी गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनपर कथित तौर पर पॉर्न वीडियो बनाने और उन्हें प्रसारित करने का आरोप लगा था। गिरफ्तारी के डर से राज कुंद्रा ने सेशन कोर्ट से ही जमानत की मांग की थी, लेकिन उनकी इस मांग को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट में दावा किया की उनको इस केस में फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed