{"_id":"5ffdcc268ebc3e2e680931f6","slug":"supreme-court-adjourned-kannada-film-actress-ragini-dwivedi-seeking-bail-hearing-to-next-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंडलवुड ड्रग्स केस: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैंडलवुड ड्रग्स केस: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
Tue, 12 Jan 2021 09:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : ANI, @rraginidwivedi
सैंडलवुड ड्रग्स मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रागिनी को ड्रग्स की खरीद- फरोख्त के मामले में चार सितंबर को 2020 को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद रागिनी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दर्ज की थी। जिसकी सुनवाई आज यानी मंगलवार को होनी थी लेकिन इस सुनवाई को टाल दिया गया।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक इस मामले में सुप्रीम में दाखिल रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को अगले मंगलवार तक के लिए टाल दिया गया है। मंगलवार को हुई इस मामले की सुनवाई को न्यायमूर्ति रोहिंगटन फली नरीमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका की सुनवाई को 19 जनवरी तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
Supreme Court today adjourned the hearing to next Tuesday, the hearing on a petition filed by Kannada film actress, Ragini Dwivedi, seeking bail in an alleged drug case.
— ANI (@ANI) January 12, 2021
विज्ञापन
बता दें कि ये मामला सितंबर में उस समय सामने आया था जब एनसीबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो बंगलुरू में हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले की जांच के लिए कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी की भी गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।
पढ़ें: वैनिटी वैन केस: पुलिस कस्टडी में भेजे गए दिलीप छाबड़िया, कपिल शर्मा की शिकायत पर हुई कार्रवाई