Sunshine Pictures: 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं का बड़ा एलान, अगले साल इन चार फिल्मों से मचाएंगे धमाल
नए साल सनशाइन पिक्चर्स अपनी फिल्मों से एक बार फिर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में इस बैनर ने 2024 में चार फिल्में पर्दे पर लाने का एलान किया गया है।
विस्तार
साल 2023 खत्म होने को है। इस साल बहुत सी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। इन्हीं में से एक द केरल स्टोरी भी थी। इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले में बनी इस फिल्म लोगों ने बेशुमार प्यार दिया। यही वजह थी कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 241.74 करोड़ का कलेक्शन किया।
अब नए साल यह प्रोडक्शन हाउस अपनी फिल्मों से एक बार फिर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में सनशाइन पिक्चर्स की ओर से अगले साल यानी 2024 में चार फिल्में पर्दे पर लाने का एलान किया गया है। कंपनी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से बताया गया है कि अगले साल वे चार फिल्मों के साथ लौट रहे हैं।
प्रोडक्शन हाउस की ओर से बताया गया है कि पहली फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी पर्दे पर आएगी, जिसका निर्देशन द केरल स्टोरी बनाने वाले सुदीप्तो सेन करेंगे। वहीं, इस बैनर तले दूसरी फिल्म हिसाब होगी, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी खुद विपुल अमृतलाल शाह ने अपने हाथों में ली है। दोनों फिल्मों के अलावा कनिष्क वर्मा की सामुक और अपूर्व सिंह कर्की की फिल्म गवर्नर भी इसी बैनर तले बनेगी।
बता दें कि विपुल अमृत लाल शाह प्रोड्यूसर के अलावा एक शानदार निर्देशक भी हैं। वे आंखे, वक्त, नमस्ते लंदन और लंदन ड्रीम्स जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बतौर निर्माता वे सिंह इज किंग, फोर्स, कमांडो, हॉलीडे और द केरल स्टोरी जैसी सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश चंद्रशेखर के पत्र से परेशान हुईं जैकलीन, किया पटियाला हाउस कोर्ट का रुख