फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny's first comedy film 'I love new year'

इस फिल्म में पहली बार कॉमेडी करेंगे सन्नी

Wed, 20 Feb 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Feb 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
Sunny's first comedy film 'I love new year'

ढाई किलो का हाथ गुंडों पर बरसाने वाले एक्शन फिल्मों के बड़े चेहरे सन्नी देओल अब कॉमेडी करने जा रहे हैं। 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' में वह पहली बार कॉमेडी करते दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रणावत होंगी।

विज्ञापन


अपने मुक्के से गुंडों को आसमान की सैर करवाने वाले सन्नी देओल अब बंदूक, मुक्कों और फाइट से दूर होने जा रहे हैं। फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में उन्होंने थोड़ी बहुत कॉमेडी की थी पर उनका मूल ट्रैक एक्शन का ही था। अब सन्नी देओल पहली बार फुल टाइम कॉमेडी करेंगे। भुषण कुमार की फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' में वह कॉमेडी और रोमांस करते दिखेंगे।
विज्ञापन


गायक गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार की इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने निर्देशित किया है। इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग मुंबई, बैंकॉक और न्यूयॉर्क में हुई है। इस कॉमेडी फिल्म में सन्नी देओल के साथ कंगना रणावत होंगी। छोटी सी भूमिका में आर माधवन भी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed