बलात्कारियों से जंग लड़ेंगीं सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप भले ही सनी लियोनी को पोर्न स्टार और सेक्स सिंबल कहते रहिए, लेकिन इस सुंदरी ने अपनी इमेज बदलने के लिए हर अच्छा काम करने का बीड़ा उठा लिया है। खबर है कि सेक्सी फिल्मों से अलग होने की कड़ी में पारिवारिक-म्युजिकल ‘लीला’ के बाद वह एक ऐसी फिल्म में काम करने जा रही हैं जो न केवल महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाएगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण की वकालत भी करेगी। सूत्र खबर लाए हैं कि सनी ने अपनी ऐक्टिंग की रेंज साबित करने के लिए फिल्म ‘तेरा बेईमान लव’ साइन की है। इसमें यह पूर्व पोर्न स्टार अपनी इमेज के ठीक विपरीत नजर आएगी।
नए किस्म का होगा किरदार
निर्माता-निर्देशक राजीव चौधरी की इस फिल्म में सनी एक मजबूत महिला का किरदार निभा रही हैं। चौधरी के अनुसार सनी इस फिल्म में आज के जमाने की विद्रोही किस्म की युवती की भूमिका में हैं। वह अपनी राह में आने वाली हर मुश्किल से लड़ती और जीतती है। सनी का यह टफ और चैलेंजिंग रोल है। जिसमें वह इमोशन के साथ इंटेलिजेंस भी दिखाएंगी। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसमें सनी का किरदार लोगों के लिए आंख खोलने वाला साबित होगा। फिल्म में एक सामाजिक संदेश भी होगा। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। फिल्म में सनी का हीरो कौन होगा, अभी यह तय नहीं हुआ है।