कई लोगों के साथ बेहद बुरी फंसी सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी रविवार के दिन अचानक कई लोगों के साथ बेहद बूरी तरह फंस गईं। मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची सनी लियोनी अपने पति और मैनेजरों के साथ अचानक कई मंजिला इमारत के लिफ्ट में फंस गईं। हालांकि बाद में उन्हें बेहद प्रयास के बाद निकाल लिया गया।
एक समय तो लिफ्ट में फंसी सनी बेहद घबरा गईं थीं। लेकिन बाद में पति डेनियल वेबर के समझाने पर वह शांत हो गईं। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद सनी लियोनी बेहद खुश हो गईं।
कई लोगों ने किया सनी को निकालने का प्रयास
लिफ्ट में सनी लियोनी के फंसे होने की सूचना पर लोगों ने भी लिफ्ट खोलने की कोशिश की। पर कई प्रयासों के बावजूद लोगों को लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफलता नहीं मिली।
इसके बाद आयोजकों ने तकनीशियनों को बुलाया, जिसके बाद दरवाजा खुल सका। जल्द ही तकनीशियों और कर्मचारियों ने समस्या का हल ढूंढ़ निकाला और लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल कर ली।