{"_id":"ebc2a089339fbd875ad4540c534843d8","slug":"sunny-leone-to-star-in-a-rated-marathi-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मराठी देख सकेंगे सनी लियोनी के बोल्ड सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब मराठी देख सकेंगे सनी लियोनी के बोल्ड सीन
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:16 PM IST
हिंदी फिल्मों के बाद अब सनी लियोनी मराठी फिल्मों में भी सेक्स सीन दिखाएंगी। यह एक एडल्ट फिल्म होगी।
अगर सूत्रों की बात पर यकीन किया जाए तो सनी लियोन को एक मराठी फ़िल्म का प्रस्ताव है। कहा जा रहा है कि उन्हें यह प्रस्ताव वयस्क किरदार के लिए ही दिया गया है।
एक सूत्र का कहना है, "मराठी फ़िल्म निर्माता सुजय दहके ने सनी को 'वल्गर एक्टिविटीज इन्कॉर्प' नामक एक फिल्म की पेशकश की है।" जैसे कि इसके नाम से ही अहसास हो जाता है यह फ़िल्म एक वयस्क विषयक फ़िल्म होगी।"
अब से पहले मराठी फिल्म 'शाला' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले फ़िल्म निर्माता इसके अलावा उर्मिला मातोंडकर के साथ एक और फ़िल्म 'अजूबा' पर भी काम कर रहे है। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यकर्ता साने गुरुजी के उल्लेख के साथ एक आत्मकथा पर भी काम करना चाहते है।
सूत्र आगे कहते है कि 'अजूबा' के प्रदर्शन के बाद ही सुजय सनी के साथ अपनी अगली फ़िल्म पर काम शुरू करेंगे। वहीं उनकी बायोपिक ब्लैक एंड शैली में शूट होने के कारण काफी समय लेगी।