ये बॉलीवुड अभिनेता बोले, सनी लियोनी बेदह शरीफ और मेहनती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में नाम कमाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी पिछले काफी समय से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन 'एक पहेली लीला' में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता रजनीश दुग्गल ने उनकी जमकर तारीफ की है।
रजनीश दुग्गल का कहना है कि सनी लियोनी ईमानदार और मेहनती हैं। वह हर सीन और गानें पर बहुत ध्यान देती हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, रजनीश ने बताया कि वो और सनी एक बार फिर से फिल्म 'बेईमान लव' में साथ काम कर रहे हैं। जो कि एक रोमांटिक फिल्म है।
रजनीश दुग्गल ने इस साल आई फिल्म 'लीला एक पहेली' में सनी के साथ काम किया था, जिसमें दोनों के कई अतरंग सीन थे। बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों के साथ झगड़े पर भी रजनीश ने अपनी राय जाहिर की है।
सनी की इस तरह आलोचना करना अच्छी बात नहीं
रजनीश दुग्गल ने हाल में राखी सावंत, सेलिना जेटली और सनी लियोनी के बीच लंबे समय से चल रही बयानबाजी पर कहा कि ये सही नहीं है, इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। हाल ही में राखी सावंत ने कहा था कि सनी के बॉलीवुड में आने के बाद दूसरी अभिनेत्रियों को भी छोटे-छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
राखी सावंत ने तो सनी को देश की संस्कृति को खराब ना करने और भारत से दफा होने तक के लिए कहा था। दूसरी ओर सेलिना जेटली ने सनी और उनके पति उनके प्लैट को गंदा करने का आरोप लगाया था।
इस बारे में रजनीश ने कहा कि मेरे ख्याल से हर किसी की अपनी सोच है। रजनीश ने कहा कि मैंने तो सनी लियोनी और राखी दोनों के साथ ही काम किया है। लेकिन किसी को भी दूसरों के बारे में इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए।