सनी लियोनी का नेताओं पर पलटवार, 'मुझ पर अपनी ऊर्जा नष्ट न करें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी ने अपने कंडोम एड को लेकर चल रही लगातार बयानबाजी पर आखिर अपनी चुप्पी तोड़ी दी है। उन्होने सीपीआई नेता अतुल अंजान को जबर्दस्त फटकार लगाई है। सनी ने ट्वीट कर कहा है कि अफसोस होता है जब सत्ता में बैठे लोग जरूरतमंदों की मदद करने की बजाए फिजूल की बातों में अपनी ताकत को बर्बाद करते हैं।
हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल अंजान ने कहा था कि सनी लियोनी के कंडोम वाले ऐड के चलते देश में रेप के मामले बढ़ेंगे। अंजान ने कहा कि सनी लियोनी ने कंडोम के जिस विज्ञापन में काम किया है, वह बेहद अश्लील है। उन्होने कहा था कि इस विज्ञापन को जिस तरह से फिल्माया गया है, वो काफी खराब है।
Sad when people of of power waste their time and energy on me, instead of focusing on helping those in need !!!!! #SHAME #EPICFAIL
— Sunny Leone (@SunnyLeone) September 3, 2015
अतुल के बयान के बाद हो रहा है विवाद
सनी लियोनी के कंडोम वाले विज्ञापन पर अतुल के बयान के बाद लगातार विवाद हो रहा है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अतुल के बयान को शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान किसी भी नेता को शोभा नहीं देते। किसी पर ये इल्जाम कि वो रेप के मामले बढ़ा रही है, गलत है।
वहीं भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अतुल अंजान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मैं काफी हद तक अतुल की बातों से सहमत हूं। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसी चीजों का प्रचार करते हैं, जिससे जनसंख्या नियंत्रण होती है, तो उसके लिए अच्छे लोगों की खोज होनी चाहिए। जबकि सनी लियोनी एक पॉर्न स्टार हैं।