फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone husband Daniel Weber silent on her next film – One Night Stand

सनी लियोनी के 'वन नाइट स्टैंड' पर पति चुप

Thu, 18 Sep 2014 03:55 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone husband Daniel Weber silent on her next film – One Night Stand

सनी लियोनी तेजी से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए दनादन फिल्में साइन कर रही हैं। लेकिन खास बात यह है कि उनकी फिल्मों में या तो सेक्स का तड़का है या फिर उनकी कहानी सेक्स के विषय से जुड़ी होती है।

विज्ञापन


पोर्न स्टार सनी ने अब इस बात से समझौता कर लिया है कि वह अपनी इमेज से बाहर निकलने का संघर्ष नहीं करेंगी। इसी का नतीजा है कि उन्होंने हाल में जो फिल्म साइन की है, उनका नाम ‘वन नाइट स्टैंड’ है यानी किसी के साथ एक रात बिताना।
विज्ञापन


फिल्म में सनी साउथ के हीरो राना डग्गुबाती के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। बीते बरसों में कुछ समय के लिए राना का नाम हॉट बिपाशा बसु के साथ जुड़ा था। वह बॉलीवुड की दम मारो दम, डिपार्टमेंट और ये जवानी है दीवानी में नजर आ चुके हैं, परंतु दर्शकों के बीच उनकी पहचान बननी बाकी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सनी के साथ आने पर वह कामयाब हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद लड़की की भूमिका कबूल?

Sunny Leone husband Daniel Weber silent on her next film – One Night Stand
‘वन नाइट स्टैंड’ की निर्देशक जैस्मीन डिसूजा होंगी, जो ब्लू और बॉस जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक एंथनी डिसूजा की पत्नी हैं। सूत्रों के अनुसार ‘वन नाइट स्टैंड’ में सनी के साथ कुछ और अभिनेत्रियां भी नजर आएंगी। फिल्म में सनी एक आजाद खयाल युवती के रूप में दिखेंगी, जिसकी जिंदगी राना से मिलने के बाद बदल जाती है।

इस बीच सनी लियोनी के मैनेजर के रूप में उनका काम देख रहे, पति डेनियल वेबर ‘वन नाइट स्टैंड’ पर कोई टिप्पणी करने के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है, ‘हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। आप प्रोडक्शन हाउस से ही बात करें।’

वहीं ‘खूबसूरत’ से निर्माता के रूप में कमबैक करने जा रहे प्रदीप शर्मा ‘वन नाइट स्टैंड’ के निर्माता हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें टूटू शर्मा के नाम से बुलाया जाता है। वह अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के पति हैं। उन्होंने कहा, ‘खूबसूरत के बाद मेरी अगली फिल्म यही होगी। फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि इसकी कहानी पर लोग बातें करेंगे। भवानी अयैर ने स्क्रिप्ट लिखी है।

क्या रास आएगी यह फिल्म?

Sunny Leone husband Daniel Weber silent on her next film – One Night Stand

वैसे मैं कहूंगा कि नाम से आप चाहे जो अंदाजा लगाएं परंतु यह कहानी बहुत इमोशनल है।’ टूटू के अनुसार उनकी यह फिल्म वन नाइट स्टैंड से गुजरने वाली महिला की मुश्किलों और उसकी मानसिक स्थिति को सामने लाएगी। उनका कहना है, ‘हमने पब्लिक डिमांड पर सनी को साइन किया है।

हमें पूरा विश्वास है कि साउथ से राना और बॉलीवुड से सनी को लेने पर हमारी फिल्म को दोनों ही जगहों पर दर्शक मिलेंगे।’ टूटू ने बताया कि उनकी इस फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसे पूरी तरह से विदेश में शूट किया जाएगा। हालांकि अभी इसके लिए लोकेशन ढूंढे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed