फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol shared video with mother Prakash Kaur

सोशल मीडिया: सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर किया वीडियो, लिखा- हम बच्चे ही रहेंगे

Sat, 25 Sep 2021 07:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Sep 2021 07:56 PM IST
सार

अभिनेता और सांसद सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में हंसी-मजाक और खेलते हुए एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
Sunny Deol shared video with mother Prakash Kaur
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता और सांसद सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में हंसी-मजाक और खेलते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के काफी नजदीक हैं।

विज्ञापन


वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रकाश कौर के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। ताजा वीडियो में सनी देओल और उनकी मां बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं। सनी देओल की मां अपने बेटे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंकती नजर आ रही हैं। वहीं, सनी देओल भी मां पर बर्फ के गोले फेंक रहे हैं। इस  वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। यह लम्हा, मेरे यादगार लम्हों में से एक है, जहां मैंने अपने मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया।' 
विज्ञापन


सनी देओल के इस वीडियो को 34 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इसपर कई सौ टिप्पणियां आ चुके हैं। सनी देओल के फैंस इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर इमोजी बनाकर सनी देओल को प्यार दिया है। वहीं, कई यूजर्स ने लिखा है कि सनी देओल एकदम सही बात कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र की टू कॉपी हैं। एक यूजर्स ने उनके इस वीडियो को बेहद ही सुंदर बताया। आपको बता दें कि इससे पहले भी सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसके कैप्शन में उन्हों मम्मा लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed