फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol lashed out those doing Hindu Muslim politics regarding Gadar 2 says Do not take the film seriously

Gadar 2: 'फिल्म को गंभीरता से न लें', गदर 2 को लेकर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों पर बरसे सनी देओल

Sun, 27 Aug 2023 01:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 27 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

सनी की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद सनी ने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो फिल्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Sunny Deol lashed out those doing Hindu Muslim politics regarding Gadar 2 says Do not take the film seriously
सनी देओल - फोटो : social media

विस्तार

निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही थी। सनी की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद सनी ने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो फिल्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।

विज्ञापन

सनी ने नफरत फैलाने वालों पर साधा निशाना
सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रही है । फिल्म ने पहले ही 439 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए ‘बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन’ और ‘पठान’ का पीछा कर रही है, लेकिन फिल्म को भारत और पाकिस्तान के दर्शकों के एक वर्ग से कुछ नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा है। सनी देओल ने अब इस बारे में खुलकर बात की है।

Preity Zinta: प्रीति जिंटा के ससुर का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी ने कहा मानवता का ख्याल रखना है जरूरी 
सनी ने बताया कि फिल्म पाकिस्तान विरोधी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देशों के बीच नफरत ज्यादातर राजनीतिक चीजों की वजह से होती है क्योंकि दिन के अंत में मानवता हमारे पास केवल मानवता होती है। दोनों देश के लोग एक ही मिट्टी से बने होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में उन्होंने कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया है और तारा सिंह का किरदार उस तरह का व्यक्ति नहीं है, जो हिंदू मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाएं।

Gadar 2: ‘सावरकर’ के गांधी बने ‘गदर 2’ में पाकिस्तानी कर्नल नजीर, जानिए कितने कठिन परीक्षणों से मिला ये मौका

विज्ञापन

सनी ने कहा सिनेमा का अर्थ केवल मनोरंजन करना होता है
उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि राजनीति में लोग दुनिया को वोटों के नजरिए से ना देखें। सनी ने कहा कि फिल्म को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार चैनलों पर भी बहुत सारी बकवास हो रही है, जो हर चीज को प्रभावित कर रही है।  सिनेमा केवल मनोरंजन के लिए देखना चाहिए क्योंकि आप अपने किरदारों से लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं न कि उनके बीच नफरत फैलाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed