फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta Father in law passed away actress write emotional post on social media

Preity Zinta: प्रीति जिंटा के ससुर का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर किया याद

Sun, 27 Aug 2023 10:03 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 27 Aug 2023 10:03 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया है कि अब उनके ससुर जॉन स्विंडल इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Preity Zinta Father in law passed away actress write emotional post on social media
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया है कि अब उनके ससुर जॉन स्विंडल इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

विज्ञापन


प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ससुर जॉन स्विंडल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस लाल रंग का लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं। लहंगे के साथ प्रीति मैचिंग हेवी जूलरी पहने किसी दुल्हन जैसी सजी नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके ससुर उनका हाथ थामे उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


उस खूबसूरत तस्वीर के साथ प्रीति ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जो उनके साथ शेयर किए गए मजबूत रिश्ते को दिखाता है। प्रीति ने लिखा, 'प्रिय जॉन, मैं आपकी दयालुता और सबसे बढ़कर आपकी समझदारी को याद करूंगी। मुझे आपके साथ शूटिंग पर जाना, आपके पसंदीदा भारतीय खाने पकाना और सूरज की रोशनी में हर विषय पर बातचीत करना पसंद था। मेरे और मेरे परिवार के लिए अपना घर और दिल खोलने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके बिना घर कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मैं जानती हूं कि आप अभी शांति में हैं और एक खुशहाल जगह पर हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)



एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, राइटर और क्रिकेट टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने साल 2016 में लॉस एंजिल्स के जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस लॉस एंजेलिस में बस गईं, हालांकि वह अक्सर इंडिया आती हैं और अपनी फैमिली और बिजनेस पर ध्यान देती हैं। प्रीति जिंटा साल 2021 में सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने मणिरत्नम की फिल्म दिल से (1988) से बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2013 में रिलीज हुई इश्क इन पेरिस फिल्म में दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा के ससुर का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed