'घायल' होकर एक बार फिर से लौट रहे हैं सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1990 में आई फिल्म घायल के सीक्वल की शुटिंग शुरू हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की थी, वहीं सनी के अभिनय और फिल्म को आलोचकों द्वारा भी सराहा गया था। सनी ने इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार जीते, जिनमें राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि हीरोइन की भूमिका में थीं।
यह फिल्म सनी देओल के ही बैनर विजेता फिल्म्स के तले बनी थी, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। 21 वर्ष बाद फिर सनी देओल फिर अपनी इसी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी चौधरी कर रहे हैं। फिल्म जहां खत्म हुई थी वही से इसकी कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है।
‘घायल’ के सीक्वल बनाने की सनी कई दिनों से सोच रहे थे, पहले उन्होंने तिगमांशु धुलिया को यह जिम्मा सौंपा था, लेकिन सनी अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे, लिहाजा सीक्वल की योजना खटाई में पड़ गई थी।
एक खबर के अनुसार सनी देओल मुंबई के काला घोड़ा में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर वह नीली टी-शर्ट और जींस पहने शूट कर रहे थे।
पर्दे पर 'क्रिकेट कप्तान' को किस करेंगी करीना
क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर बनने वाली फिल्म में जहां अजहर के किरदार में इमरान हाशमी हैं। वहीं संगीता बिजलानी के रोल में करीना कपूर निभाने वाली हैं। पर खबर यह है कि इस फिल्म में करीना और इमरान का किस सीन भी है।
इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख कर रहे हैं। जो हाशमी को लेकर 'जन्नत' नामक फिल्म भी बना चुके हैं। 'जन्नत' क्रिकेट में होने वाली सट्टेबाजी पर आधारित थी। इस फिल्म में इमरान के कई लुक में नजर आएंगे।
पहले करीना कपूर कह रही थीं कि वह शादी के बाद चुंबन सीन सिर्फ सैफ के साथ करेंगी लेकिन लगता है कि इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्हें अपनी सोच को बदलना पड़ रहा है। चलिए दर्शकों के लिए तो अच्छा ही है!