{"_id":"65424144b3ff4619bd0d7bd7","slug":"sunny-deol-bobby-deol-get-emotional-in-koffee-with-karan-8-after-father-dharmendra-says-he-is-proud-of-them-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 8: धर्मेंद्र ने की सनी और बॉबी की तारीफ, पिता की बात सुन भावुक हुए दोनों बेटे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 8: धर्मेंद्र ने की सनी और बॉबी की तारीफ, पिता की बात सुन भावुक हुए दोनों बेटे
Wed, 01 Nov 2023 05:46 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 01 Nov 2023 05:46 PM IST
सार
'कॉफी विद करण 8' में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। शो में उन्हें अपने पिता धर्मेंद्र से एक संदेश मिलता है। उन्होंने कहा, “हर बच्चा कैसा भी हो, बाप के सामने भीगी बिल्ली बन ही जाता है और बाप से दूर होते ही शेर बन जाता है।
विज्ञापन
सनी देओल-बॉबी देओल-धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो 'कॉफी विद करण 8' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो का पहला एपिसोड खूब सुर्खियों में छाया रहा। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए। वहीं, अब शो के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आएंगे। देओल परिवार हमेशा एक-दूसरे का साथ देने के लिए जाना जाता है। उनके पिता और अभिनेता धर्मेंद्र के पास अपने बेटों के लिए एक भावनात्मक संदेश है। उन्हे अपने बेटों पर वास्तव में गर्व है।
सनी के लिए धर्मेंद्र ने कही ये बात
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। शो में उन्हें अपने पिता धर्मेंद्र से एक संदेश मिलता है। उन्होंने कहा, “हर बच्चा कैसा भी हो, बाप के सामने भीगी बिल्ली बन ही जाता है और बाप से दूर होते ही शेर बन जाता है। सनी के अंदर एक बच्चा है जो समझदार हो गया है और उसे समझदार होना चाहिए।
धर्मेंद्र को है दोनों बेटों पर गर्व
धर्मेंद्र ने अपने संदेश में आगे कहा, 'बॉबी सबसे लाडला है, हमेशा छोटा बच्चा जो है, उसको ज्यादा ही प्यार करते हैं। पर बॉबी कहते हैं कि आप सनी से ज्यादा प्यार करते हैं मुझसे नहीं। उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल से आगे कहा, 'मुझे तुम पर गर्व है मेरे बेटों।' वहीं पिता का ये नोट देखने के बाद दोनों बेटे काफी इमोशनल हो गए।
विज्ञापन
सलमान के बारे में क्या बोले बॉबी
शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉबी देओल ने रेस 3 में सलमान खान के साथ अपने समीकरण के बारे में भी बात करते हैं। उन्होंने कहा, 'सलमान ने मुझसे कहा, 'देख जब मेरा करियर ठीक नहीं चल रहा था, तब मैं तेरे भाई के पीछे पड़ गया था, मैं आगे बढ़ा, मैं संजय दत्त के पीठ पर चढ़ गया, मैं आगे बढ़ गया।' बता दें कि बॉबी जल्द ही रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।