जेल से रिहा होंगे संजय दत्त, जानिए रिहाई की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता संजय दत्त की रिहाई की तारीख तय हो गई है। संजय दत्त की सजा 25 फरवरी को पूरी हो जाएगी। लेकिन उन्हें पुणे की यरावडा जेल से 27 फरवरी को रिहा किया जाएगा।
जेल प्रसाशन ने संजय दत्त की रिहाई के लिए मार्च महीना तय किया था। लेकिन राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए संजय को फरवरी में ही रिहा करने का फैसला किया है।
राज्य सरकार की ओर से दी गई छूट के अनुसार संजय दत्त की सजा 25 फरवरी को पूरी हो जाएगी। लेकिन चूंकि सजा के दौरान संजय दत्त की ओर से ली गई पेरोल में उन्होंने दो अतिरिक्त दिन बाहर बिताए थे। उसके एवज में उन्हें दो और दिन जेल में काटना पड़ेगा।
Sanjay Dutt's jail term to end on Feb 25th but actor will be released on Feb 27th since he overextended his parole time by 2 days
— ANI (@ANI_news) January 6, 2016
जेल प्रशासन के मुताबिक किसी कैदी को सजा के दौरान उनके स्वभाव और अन्य कैदियों संग किए व्यवहार के आधर पर सजा से 30 दिन पहले रिहा करने का प्रावधान होता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने संजय दत्त के शालीन व्यवहार का हवाला देकर उन्हें 105 दिन पहले रिहा किए जाने का फैसला कर लिया है।
बन रही है फिल्म, उसमें दिखेगी संजय की पूरी जिंदगी
संजय दत्त को 1993 बम धमाकों में आर्म्स एक्ट की तहत दोषी पाया गया था, जिसके बाद उन्हें 1996 में जेल भेज दिया गया था। करीब 18 महीने बाद वह जमानत पर बाहर आ गए।
सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में उन्हें दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई। तब चूंकि 18 महीने वह पहले ही सजा काट चुके थे, इसलिए बाकी बचे 42 महीने की सजा के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया। उनकी यह सजा 2016 के मई महीने तक पूरी होनी थी।
लेकिन जानकारी के मुताबिक जेल में अन्य कैदियों संग मिलकर संजय दत्त टोकरी बनाया करते थे और कैदियों को अभिनय भी सिखाया करते थे। इसको देखते हुए उनकी सजा 105 तक कम कर दी गई है।
पिछले महीने ही संजय दत्त पैरोल पर बाहर आए थे, उन्होंने अपनी जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर राजकुमार हिरानी से बात भी की थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम संजू बाबा तय किया गया है और रणबीर कपूर ने कुछ शुरुआती दृश्यों की शूटिंग भी पूरी कर ली है।