फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty wishes wife Mana 60th birthday share beautiful video and write emotional note No words just hugs

Suniel Shetty: '16 से 60 तक तुम्हारे साथ...' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; लिखा नोट

Fri, 22 Aug 2025 03:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 22 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

Mana Shetty 60th Happy Birthday: अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सुनील ने सोशल मीडिया हैंडल पर माना और अपनी कई तस्वीरों का एक खास वीडियो शेयर किया और एक प्यारा नोट भी लिखा।
 

विज्ञापन
Suniel Shetty wishes wife Mana 60th birthday share beautiful video and write emotional note No words just hugs
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

विस्तार

एक्टर सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी का आज 60वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सुनील ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा नोट लिखकर प्यार जताया है। सुनील ने माना के 16 से 60 तक के कई साल के साथ को भाग्यशाली बताया।
विज्ञापन

 

माना के लिए सुनील का पोस्ट
सुनील ने आज इंस्टाग्राम पर पत्नी माना के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, "कोई शब्द नहीं, बस गले लगना... 16 से 60 साल तक आपके साथ... दोनों को लगता है कि वे भाग्यशाली हैं... जन्मदिन की बधाई, पत्नी माना।" इस पोस्ट के शेयर करते ही कई सेलेब्स और फैंस ने माना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, एक्टर संजय कपूर और सोनू सूद ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माना', सुनील और माना की बेटी अथिया शेट्टी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। एक्टर आशीष चौधरी ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..', 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील और माना की शादी के बारे में
सुनील और माना की प्रेम कहानी बॉलीवुड में हमेशा चर्चा में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना, जिनका असली नाम मोनिशा कादरी है, एक मुस्लिम परिवार से हैं। उनके पिता एक गुजराती मुस्लिम आर्किटेक्ट और मां एक पंजाबी सामाजिक कार्यकर्ता थीं। सांस्कृतिक अंतर होने के बावजूद, उनका प्यार हमेशा मजबूत रहा। शुरू में सुनील के माता-पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन सुनील ने माना से शादी करने का फैसला कर लिया था। कई साल तक प्यार में रहने के बाद, 1991 में दोनों ने शादी कर ली।
 
विज्ञापन

माना का करियर
माना शेट्टी ने सुनील की पत्नी होने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान भी बनाई है। वह कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और अपना रियल एस्टेट व्यवसाय भी चलाती हैं। इस जोड़े के दो बच्चे हैं - बेटा अहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी। अहान ने 2021 में फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में कदम रखा और अब वह जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। वहीं अथिया ने 'हीरो' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में काम किया है। अथिया की शादी क्रिकेटर केएल राहुल से हुई है।

सुनील का करियर
सुनील शेट्टी जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुनील के अलावा उनके बेटे अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सुनील और अहान के अलावा फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' के अलावा सुनील फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 Song: 'बागी 4' का गाना 'बहली सोहनी' हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की सिजलिंग केमिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed