फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty gives special advice to daughter athiya shetty and son in law kl rahul

Suniel Shetty: 'हर मुश्किल वक्त में पति का साथ देना', बेटी को सुनील ने दी यह सीख, दामाद को भी दी खास सलाह

Fri, 14 Jul 2023 04:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 14 Jul 2023 04:42 PM IST
सार

सुनील शेट्टी एक बार फिर बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने दोनों को लेकर बात की है और साथ ही कुछ खास सलाह भी दी है। 

विज्ञापन
Suniel Shetty gives special advice to daughter athiya shetty and son in law kl rahul
सुनील शेट्टी बेटी अथिया की शादी के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल इसी साल जनवरी में शादी की। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। राहुल-अथिया की यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी की शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सुनील शेट्टी अक्सर अपनी बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल के बारे में बात करते रहते हैं। अब उन्होंने दोनों को खास सलाह ही है।

विज्ञापन

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बेटी अथिया को हर अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा पति का साथ देने की सलाह दी है। उन्होंने बेटी को असफलता से लड़ने की भी सीख दी है। उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में कदम रख रही थीं तो मैंने उससे कहा कि सफलता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही उससे पूछा था कि क्या वह असफलता का सामना करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty gives special advice to daughter athiya shetty and son in law kl rahul
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी ने बेटी को यह भी सलाह दी कि हमेशा अपने पति का साथ देना। आप ऐसे व्यक्ति बनें जो अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करता हो। उस पर पूरा भरोसा करें। तीसरी बात वो एक एथलीट है। वह अक्सर ट्रैवल करेगा। आप उसके साथ हर बार ट्रैवल नहीं कर पाएंगी। हमेशा उसके लिए खड़ी रहना, क्योंकि एक एक्टर की तरह एक स्पोर्ट्स पर्सन की लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं।

विज्ञापन

इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'आप इतना अच्छा लड़का मत बनो कि लोग आपकी अच्छाई की कद्र ना करें। इतने खूबसूरत इंसान मत बनो कि जब तुम्हारी बात हो तो हमें कमतर समझा जाए। मैं हमेशा अथिया से कहता हूं कि तुम लकी हो कि तुम्हारे पास केएल राहुल जैसा पार्टनर है।'

यह भी पढ़ें: पैपराजी की इस हरकत पर भड़का काजोल का गुस्सा, क्लास लगाते हुए दी सख्त हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed