फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunidhi Chauhan Takes Complete Vocal Rest Due To Severe Throat Infection She Reschedule Her Kolkata Concert

सुनिधि चौहान का कल कोलकाता में होने वाला कॉन्सर्ट हुआ पोस्टपोन, अब इस दिन होगी परफॉर्मेंस; जानिए क्या रही वजह

Fri, 13 Mar 2026 09:28 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 09:28 PM IST
सार

Sunidhi Chauhan: दिग्गज गायिका सुनिधि चौहान का 14 मार्च को कोलकाता में होने वाला शो अब पोस्टपोन हो गया है। हालांकि, कॉन्सर्ट की नई डेट भी सामने आ गई है। जानिए अब कब होगा कॉन्सर्ट और क्यों हुआ पोस्टपोन…

विज्ञापन
Sunidhi Chauhan Takes Complete Vocal Rest Due To Severe Throat Infection She Reschedule Her Kolkata Concert
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunidhichauhan5

विस्तार

बीते दिनों सुनिधि चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें गले में दिक्कत के चलते बीच लाइव शो में उन्हें श्रोताओं से माफी मांगनी पड़ी थी। अब सुनिधि चौहान ने गले में गंभीर संक्रमण के चलते कोलकाता में होने वाले अपने आगामी कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी खुद सिंगर की ओर से ही दी गई है।

विज्ञापन

अब 25 मार्च को होगा कॉन्सर्ट
सुनिधि चौहान ने अपने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी देते हुए एक बयान साझा किया है। इस बयान में सुनिधि ने बताया कि शनिवार 14 मार्च को होने वाला यह कॉन्सर्ट अब 25 मार्च को होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BAE : Before Anyone Else (@whatsonbae)




बयान में कहा गया, ‘जैसा कि आप में से कुछ लोगों को लखनऊ में मेरे पिछले शो के वीडियो से पता होगा, मुझे दुर्भाग्यवश गले में गंभीर संक्रमण हो गया है। मेरे डॉक्टर की सलाह पर मुझे 14 मार्च को होने वाले 'आई एम होम' कॉन्सर्ट को 25 मार्च तक स्थगित करने का बेहद कठिन निर्णय लेना पड़ा है।

ताकि मैं पूरी तरह से ठीक हो सकूं और आप सभी को वह प्रस्तुति दे सकूं जो मैं और मेरी टीम चाहते हैं। जिसके आप सभी हकदार हैं।’

 

 

Sunidhi Chauhan Takes Complete Vocal Rest Due To Severe Throat Infection She Reschedule Her Kolkata Concert
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunidhichauhan5
फैंस का जताया आभार
इसके अलावा गायिका ने इस दौरान अपने प्रशंसकों के निरंतर समर्थन और समझ के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे 'आई एम होम' इंडिया टूर को पूरे देश में अपार प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। यह निर्णय केवल इसी उद्देश्य से लिया गया है कि आप सभी इस कॉन्सर्ट का ठीक उसी रूप में अनुभव करें जैसा कि इसे होना चाहिए।

Sunidhi Chauhan Takes Complete Vocal Rest Due To Severe Throat Infection She Reschedule Her Kolkata Concert
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sunidhichauhan5
इन शहरों में कर चुकी हैं कॉन्सर्ट
अपने 'आई एम होम' टूर के तहत सुनिधि चौहान अब 25 मार्च को कोलकाता के एक्वाटिका ग्राउंड में परफॉर्मेंस करेंगी। इससे पहले इस टूर में सुनिधि ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर और लखनऊ सहित कई भारतीय शहरों में कॉन्सर्ट किया है। अब कोलकाता के फैंस को सुनिधि का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed