फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sujoy Ghosh reacts to Kareena Kapoor Jaane Jaan success says people stop and ask him body kahaan hai

Sujoy Ghosh: 'जाने जां' की सफलता से गदगद हुए सुजॉय घोष, बोले- यह दर्शक ही हैं जिन्होंने फिल्म को आगे बढ़ाया है

Mon, 02 Oct 2023 02:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। करीना ने भी फिल्म के साथ एक दमदार कमबैक किया है। अब हाल ही में 'जाने जां' की सफलता पर सुजॉय घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Sujoy Ghosh reacts to Kareena Kapoor Jaane Jaan success says people stop and ask him body kahaan hai
सुजॉय घोष और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुजॉय घोष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जाने जां' के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 11 साल पहले विद्या के साथ 'कहानी' रचने के बाद अब 'जाने जां' से सुजॉय करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे सितारों की तिगड़ी के साथ लौट आए हैं। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। करीना ने भी फिल्म के साथ एक दमदार कमबैक किया है। अब हाल ही में 'जाने जां' की सफलता पर सुजॉय घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

 'जाने जां' की सफलता से गदगद हुए सुजॉय घोष

विजय वर्मा, करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत अभिनीत यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म जापानी उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का रूपांतरण है। सुजॉय ने अपने दर्शकों के लिए इसे और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए पटकथा लिखते समय बिट्स और हिस्सों को बदल दिया था।  फिल्म के क्लाइमेक्स में अजीत के शव के स्थान के बारे में स्पष्ट नहीं किया गया है। इसे लेकर फिल्म निर्माता ने कहा कि अब लोग उन्हें इसके बारे में पूछने के लिए रोक रहे हैं।

विज्ञापन


Lal Bahadur Shastri: इस सीएम ने बनाई थी शास्त्री की बायोपिक, इन फिल्मों से भी पूर्व प्रधानमंत्री का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता ने कहा कि यह दर्शक ही हैं जिन्होंने फिल्म को आगे बढ़ाया है

हाल ही में , एक इंटरव्यू में सुजॉय घोष ने फिल्म की सफलता पर बात करते हुए कहा, 'लोग रुकते हैं और मुझसे पूछते हैं, 'बॉडी कहां है?' लोगों का यह सवाल मुझे उत्साहित कर देता है और कला का मतलब ही यही है। चाहे आप इसे पेंटिंग बनाएं या किताब या मूर्ति, जब तक लोग बात न करें, क्या फायदा?'


Lal Bahadur Shastri: इस सीएम ने बनाई थी शास्त्री की बायोपिक, इन फिल्मों से भी पूर्व प्रधानमंत्री का कनेक्शन


दर्शकों को पसंद आई 'जाने जां'

सुजॉय ने आगे कहा कि फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर करना है। जब उन्होंने मूल पुस्तक पढ़ी तो इससे उनके मन में बहुत सारे सवाल उठे और वह इसे दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे। 'जाने जां' के लिए मिल रहे प्यार के बारे में बात करते हुए सुजॉय ने कहा, 'यह बात फैल गई है और मुझे हर जगह से फोन आ रहे हैं। ऐसा मेरी सभी फिल्मों के साथ हुआ है। यह दर्शक ही हैं जिन्होंने फिल्म को आगे बढ़ाया है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed