फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sudipto sen on the kerala story director Says those who were abusing earlier are now clapping read here

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर निर्देशक सुदीप्तो सेन का बड़ा बयान, विरोधियों के लिए कही यह बड़ी बात

Sat, 06 May 2023 05:21 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 06 May 2023 05:21 PM IST
सार

फिल्म 'द केरल स्टोरी' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसके बाद अब फिल्म के निर्देशक ने फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
sudipto sen on the kerala story director Says those who were abusing earlier are now clapping read here
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म मेकर सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं, अब निर्देशक सुदीप्तो सेन ने अपनी इस फिल्म पर मिल रही प्रतिक्रिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया था कि इसकी रिलीज को रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय और केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


निर्देशक ने कही यह बड़ी बात
फिल्म की कहानी को लेकर काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद अब 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक ने फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आठ करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने द कश्मीर फाइल्स के पहले ही इस विषय पर काम करना शुरू कर दिया था। मैं यह नहीं जानता कि लोग जब मेरी फिल्म के बारे में बात करते हैं, तब वे द कश्मीर फाइल्स का विषय क्यों लेकर आते हैं। हम दोनों की तुलना करना मूर्खता है। चाहे आप मेरे साथ सहमत हो या ना हो लेकिन द कश्मीर  फाइल्स ने भारत के लोगों को हिला दिया है और साथ ही इसने सिनेमा के पॉवर को भी बताया है। मेरी फिल्म दूसरे जॉनर की है। इसका नरेटिव अलग है।"
विज्ञापन


सात साल के रिसर्च बाद बनी फिल्म
निर्देशक ने आगे कहा कि फिल्म के विषय पर सात तक रिसर्च के बाद काम शुरू किया गया था। वहीं, सैकड़ों पेजेस के डॉक्यूमेंट है, जिसे पूरी दुनिया से कलेक्ट किया गया है। बता दें कि 'द केरल स्टोरी' में बताया है कि कैसे 32 हजार भारतीय महिलाएं आईएसआईएस के चंगुल में फंसी हुई हैं और उन्हें भारत से बहला-फुसलाकर इराक और सीरिया भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Bollywood: बुढ़ापे में इन बॉलीवुड सितारों ने युवा एक्ट्रेस संग लड़ाया इश्क, बड़े पर्दे पर दिए जमकर इंटीमेट सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed