फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suchitra Karthik claims sexual assault against Rajinikanth's son-in-law Dhanush, now in depression

महिला सिंगर ने रजनीकांत के दामाद पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Sun, 05 Mar 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sun, 05 Mar 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
Suchitra Karthik claims sexual assault against Rajinikanth's son-in-law Dhanush, now in depression
अपने ट्विटर अकाउंट से धनुष, अनिरुद्ध और साऊथ के कई बड़े कलाकारों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने को लेकर सुर्खियों में छाईं मशहूर सिंगर और टीवी होस्ट सुचित्रा कार्तिक ने अब धनुष और अनिरुद्ध पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उन्हें ना सिर्फ ड्रग्स दिए बल्कि उनका यौन शोषण भी किया।
विज्ञापन


एक वेबसाइट के मुताबिक, आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर धनुष और बाकी कलाकारों के फैंस के निशाने पर आईं सुचित्रा ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने लिखा,' धनुष के जो फैंस मुझे ट्रोल कर रहे हैं, देखें उनके हीरो ने मेरे साथ क्या किया।' इस ट्वीट के साथ सुचित्रा ने अपनी एक तस्वीर भी डाली जिसमें उनकी बाजू पर चोट लगी थी। हालांकि बाद में इन सभी ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन

सिंगर ने लगाया धनुष पर ड्रग्स देकर यौन शोषण का आरोप, अब डिप्रेशन में

Suchitra Karthik claims sexual assault against Rajinikanth's son-in-law Dhanush, now in depression
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, जब सुचित्रा कार्तिक से पूछा गया कि क्या वाकई उनका अकाउंट हैक किया गया तो उन्होंने मना करते हुए कहा कि वही उस अकाउंट को चला रहीं थीं। लेकिन उनके पति ने सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले में सफाई देते हुए मांफी मांगी है और कहा कि सुचित्रा का अकाउंट वाकई हैक हुआ और अब वो डिप्रेशन में हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन ये खुलासे वाकई चौंकाने वाले हैं। खबर है कि सुचित्रा कार्तिक ने अब अपना ट्विटर अकाउंट भी डीएक्टीवेट कर दिया है।

हालांकि सुचित्रा कार्तिक के खुलासों का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। देखें यहां - 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed