फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   steven spielberg to meet indian filmmakers

स्पीलबर्ग ने दिए ऑस्कर जीतने के नुस्खे

Wed, 13 Mar 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
steven spielberg to meet indian filmmakers

ऑस्कर विजेता निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने भारतीय सिनेमा जगत के 61 लोगों से बात की और उन्हें फिल्म निर्माण के नुस्खे बताए। उन्होंने भारतीय फिल्मकारों को बताया कि कैसे एक फिल्म को ग्लोबली एक्सपोजर वाला बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


इस मौके पर राजकुमार हिरानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुराग कश्यप, रमेश सिप्पी, श्याम बेनेगल, आशुतोष गोवरिकर, सुधीर मिश्रा, नागेश कुकुनूर, मधुर भंडारकर, जोया अ़ख्तर, किरन राव, रीमा काग्ती, राजश्री ओझा, गौरी शिंदे, होमी अदजानी, अब्बास-मस्तान, रोहन सिप्पी, प्रभुदेवा, आर. बालकी और कुनाल कोहली आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में आमिर खान को भी आना था, लेकिन वह फिल्म 'पीके' की शूटिंग की वजह से नहीं आ सके। इस गेट-टू-गेदर में भारतीय फिल्मकारों ने भारतीय फिल्मी तरीकों की अच्छाईयों और उनकी सीमाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीलबर्ग अपनी फिल्म 'लिंकन' की सफलता का जश्न मनाने के लिए भारत आए हैं। फिल्म उनकी निर्माण कंपनी 'ड्रीम वर्क्स' और भारतीय व्यवसायी अनिल अंबानी की कंपनी 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' ने मिलकर बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed