{"_id":"64525497bd1cff3ce60cb0aa","slug":"starring-diljit-dosanjh-two-biopics-on-slain-punjabi-singer-amar-singh-chamkila-stayed-by-ludhiana-courts-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: दिलजीत की फिल्म 'जोड़ी तेरी मेरी' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, गायक चमकीला की है ये बायोपिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diljit Dosanjh: दिलजीत की फिल्म 'जोड़ी तेरी मेरी' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, गायक चमकीला की है ये बायोपिक
Wed, 03 May 2023 06:03 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 03 May 2023 06:03 PM IST
सार
लुधियाना की एक स्थानीय अदालत ने पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर बन रही बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ, अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लुधियाना की एक स्थानीय अदालत ने पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर बन रही बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया है। दिलजीत दोसांझ और निम्रत खैरा के साथ अमनदीप सिंह द्वारा निर्मित पंजाबी फिल्म 'जोड़ी तेरी मेरी' पांच मई को रिलीज होने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) करणदीप कौर ने दोसांझ, एक्ट्रेस निमरत खैरा, चमकीला की पत्नी गुरमीत कौर, रिदम बॉयज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कारज गिल और दलजीत मोशन फिल्म्स के दलजीत थिंड को सुनवाई की अगली तारीख आठ मई के लिए समन जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
लुधियाना की एक अन्य अदालत ने 'चमकीला' कपल पर एक और बायोपिक के प्रसारण, रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी थी। बता दें कि इम्तियाज अली की 'चमकीला' में दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
80 के दशक के अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की 1988 में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था। आठ मार्च को दोपहर दो बजे चमकीला और उनकी पत्नी पंजाब के गांव मेहसामपुर, जालंधर में एक स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत के साथ दो और लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: महावीर फोगाट ने आमिर खान से मांगी मदद, जानें दूसरे सितारों पर पूर्व पहलवान ने क्या कहा?