Veer Pahariya: स्टैंडअप कॉमेडियन ने उड़ाया वीर पहाड़िया का मजाक, तो फैंस ने की पिटाई; एक्टर ने मांगी माफी
अभिनेता वीर पहाड़िया का मजाक उड़ाने पर उनके फैंस ने चर्चित स्टेंडअप कॉमेडियन की पिटाई कर दी। इस मामले पर अब वीर पहाड़िया ने भी अपना पक्ष रखा है।
विस्तार
आरजे प्रणित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि सोलापुर में एक कॉमेडी शो के दौरान प्रणित ने वीर पहाड़िया को लेकर कुछ मजाक किया। शो के बाद वे हमेशा की तरह अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे थे। जब भीड़ कम हो गई तो इस दौरान 11-12 आदमी आए, उन्होंने खुद को फैन बताया लेकिन वे उन्हें मारने के इरादे से आए थे। उन्होंने बुरी तरह लात घूसों से कॉमेडियन की पिटाई की और उन्हें घायल हालत में छोड़ कर चले गए।
प्रणित मोरे के साथ मार पीट करने को लेकर तनवीर शेख और उसके गैंग के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। इन लोगों ने मार पीट के दौरान कहा, "अगली बार वीर पहाड़िया बाबा पर जोक मारके दिखा"।
मामले पर वीर पहाड़िया ने कहा कि मैं बहुत सदमे में हूं। मुझे दुख भी है जो कॉमेडियन प्रणित मोरे के साथ हुआ। मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मेरा इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। मैं किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करता हूं। मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहूंगा।
वीर पहाड़िया ने प्रणित और उनके फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं जो हुआ उसके लिए मुझे माफ कर दें। किसी के भी साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं पूरी तरह कोशिश करूंगा कि जिसने भी ये किया है, उसे इसकी सजा मिले।